Ganesh Chaturthi 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए भगवान गणेश को समर्पित गणेश चतुर्थी के पर्व का खास महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भाद्रपद माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल इसी तिथि के दिन गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। हालांकि गणेश चतुर्थी का पर्व एक दिन का नहीं होता है, बल्कि 10 दिन तक गणेश उत्सव मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन जहां लोग अपने घर में भगवान गणेश की मूर्ति को लेकर आते हैं। वहीं 10 दिन बाद अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जन करके भगवान गणेश को विदा करते हैं।
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार गणेश चतुर्थी का पर्व 7 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा, जिसका समापन 10 दिन बाद 17 सितंबर को होगा। 7 सितंबर 2024 को गणपति बप्पा की उपासना का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 03 मिनट से लेकर दोपहर 01:33 मिनट तक है। माना जाता है कि इन 10 दिनों के दौरान यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से भगवान को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगता है, तो इससे उनके जीवन में आ रही सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। चलिए जानते हैं राशि अनुसार भगवान गणेश को किन-किन चीजों का भोग लगाना शुभ होता है।
मेष राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के लोग लगातार 10 दिन तक यदि भगवान गणेश को बूंदी के लड्डू अर्पित करते हैं, तो इससे उन्हें अपने सभी कष्टों से हमेशा-हमेशा के लिए मुक्ति मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2024: 10 दिनों तक क्यों मनाते हैं गणेश उत्सव? जानें पौराणिक कथा और कारण
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक यदि गणेश जी को मावे से बने मोदक का भोग लगाते हैं, तो इससे उन्हें देवता की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
मिथुन राशि
गणेश चतुर्थी के दिन मिथुन राशि के लोग यदि भगवान को मूंग के लड्डू का भोग लगाते हैं, तो इससे उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए भगवान गणेश जी को खोया से बने लड्डुओं का भोग लगाना शुभ माना जाता है।
सिंह राशि
भगवान गणेश को गुड़ अति प्रिय है। इसलिए सिंह राशि के लोग यदि भगवान को गणेश चतुर्थी के दिन गुड़ अर्पित करते हैं, तो इससे उन्हें देवता की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।
कन्या राशि
भगवान गणेश का विशेष आशीर्वाद पाने के लिए कन्या राशि के लोग भगवान को मूंग की दाल से बने हलवे का भोग लगा सकते हैं।
तुला राशि
गणेश जी को यदि तुला राशि के लोग नारियल का भोग लगाते हैं, तो इससे उनके जीवन में तरक्की के नए मार्ग खुल सकते हैं।
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों के लिए गणेश जी को बूंदी से बने लड्डू का भोग लगाना शुभ माना जाता है।
धनु राशि
यदि आपको गणेश जी की विशेष कृपा प्राप्त करनी है, तो इसके लिए आप उन्हें पीली मिठाई का भोग लगा सकते हैं।
मकर राशि
गणेश जी को मोतीचूर के लड्डू अति प्रिय है। इसलिए मकर राशि के जातक यदि भगवान को इसका भोग लगाते हैं, तो इससे उन्हें उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।
कुंभ राशि
इस राशि के लोगों के लिए गणेश जी को सूखे मेवे का भोग लगाना शुभ माना जाता है।
मीन राशि
मोदक के अलावा मोतीचूर के लड्डू को भी भगवान गणेश का प्रिय भोग माना जाता है। इसलिए गणेश चतुर्थी के खास मौके पर यदि आप भगवान को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगते हैं, तो इससे आपके करियर में आ रही सभी बाधाएं धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2024: मिट्टी नहीं इस चीज बनाएं गणेश जी की मूर्ति, घर में होगा धन की देवी मां लक्ष्मी का आगमन!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
22 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines