Ganesh Chaturthi 2024: राशि अनुसार गणेश जी को चढ़ाएं मिठाई, करियर में आ रही हर बाधा होगी दूर!

Ganesh Chaturthi: देशभर में 7 सितंबर 2024 को गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसका समापन 17 सितंबर को होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दौरान भगवान को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं गणपति बप्पा को राशि अनुसार कौन-कौन सी मिठाई का भोग लगाना चाहिए।

Ganesh Chaturthi 2024

गणेश चतुर्थी पर होगा विशेष लाभ!

Ganesh Chaturthi 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए भगवान गणेश को समर्पित गणेश चतुर्थी के पर्व का खास महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भाद्रपद माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल इसी तिथि के दिन गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। हालांकि गणेश चतुर्थी का पर्व एक दिन का नहीं होता है, बल्कि 10 दिन तक गणेश उत्सव मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन जहां लोग अपने घर में भगवान गणेश की मूर्ति को लेकर आते हैं। वहीं 10 दिन बाद अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जन करके भगवान गणेश को विदा करते हैं।

विज्ञापन

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार गणेश चतुर्थी का पर्व 7 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा, जिसका समापन 10 दिन बाद 17 सितंबर को होगा। 7 सितंबर 2024 को गणपति बप्पा की उपासना का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 03 मिनट से लेकर दोपहर 01:33 मिनट तक है। माना जाता है कि इन 10 दिनों के दौरान यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से भगवान को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगता है, तो इससे उनके जीवन में आ रही सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। चलिए जानते हैं राशि अनुसार भगवान गणेश को किन-किन चीजों का भोग लगाना शुभ होता है।

विज्ञापन

मेष राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के लोग लगातार 10 दिन तक यदि भगवान गणेश को बूंदी के लड्डू अर्पित करते हैं, तो इससे उन्हें अपने सभी कष्टों से हमेशा-हमेशा के लिए मुक्ति मिल सकती है।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक यदि गणेश जी को मावे से बने मोदक का भोग लगाते हैं, तो इससे उन्हें देवता की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

मिथुन राशि

गणेश चतुर्थी के दिन मिथुन राशि के लोग यदि भगवान को मूंग के लड्डू का भोग लगाते हैं, तो इससे उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

विज्ञापन

Ganesh-Chaturthi-Coincidence

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए भगवान गणेश जी को खोया से बने लड्डुओं का भोग लगाना शुभ माना जाता है।

विज्ञापन

सिंह राशि

भगवान गणेश को गुड़ अति प्रिय है। इसलिए सिंह राशि के लोग यदि भगवान को गणेश चतुर्थी के दिन गुड़ अर्पित करते हैं, तो इससे उन्हें देवता की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।

कन्या राशि

भगवान गणेश का विशेष आशीर्वाद पाने के लिए कन्या राशि के लोग भगवान को मूंग की दाल से बने हलवे का भोग लगा सकते हैं।

विज्ञापन

तुला राशि

गणेश जी को यदि तुला राशि के लोग नारियल का भोग लगाते हैं, तो इससे उनके जीवन में तरक्की के नए मार्ग खुल सकते हैं।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों के लिए गणेश जी को बूंदी से बने लड्डू का भोग लगाना शुभ माना जाता है।

विज्ञापन

धनु राशि

यदि आपको गणेश जी की विशेष कृपा प्राप्त करनी है, तो इसके लिए आप उन्हें पीली मिठाई का भोग लगा सकते हैं।

मकर राशि

गणेश जी को मोतीचूर के लड्डू अति प्रिय है। इसलिए मकर राशि के जातक यदि भगवान को इसका भोग लगाते हैं, तो इससे उन्हें उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।

विज्ञापन

कुंभ राशि

इस राशि के लोगों के लिए गणेश जी को सूखे मेवे का भोग लगाना शुभ माना जाता है।

मीन राशि

मोदक के अलावा मोतीचूर के लड्डू को भी भगवान गणेश का प्रिय भोग माना जाता है। इसलिए गणेश चतुर्थी के खास मौके पर यदि आप भगवान को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगते हैं, तो इससे आपके करियर में आ रही सभी बाधाएं धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ