Ganesh Chaturthi 2023 Bhog: किसी भी पूजा-पाठ में श्री गणेश की पूजा की जाती है। भगवान गणेश को सभी देवी-देवताओं में आगे रखा गया है। सनातन धर्म में भगवान गणेश को खुश करने के लिए कई तरह के उपाय और पूजा-पाठ करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए गणेश चतुर्थी का दिन सबसे अच्छा होता है। इस साल गणेश चतुर्थी का महापर्व 19 सितंबर 2023 दिन मंगलवार को पड़ रहा है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने गजानन खुश हो जाते हैं। अगर आप भी गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा को खुश करना चाहते हैं। तो ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए राशि अनुसार उनका मन पसंदीदा भोग अर्पित करना चाहिए। आप भी भगवान गणेश को प्रसन्न करना चाहते हैं तो अपनी राशि अनुसार, भगवान गणेश को भोग अर्पित कर सकते हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं, कौन सी राशि को किस प्रकार के भोग अर्पित करना चाहिए।
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन मेष राशि के जातकों को लड्डू का भोग अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही भक्तों के सारे दुख हर लेते हैं।
यह भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी पर जरूर कर लें ये 5 काम, भगवान गणपति हमेशा रखेंगे खुशहाल
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी के दिन मोदक का प्रसाद चढ़ाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को मोदक अर्पित करने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को भी गणेश चतुर्थी के दिन मोदक का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से जातक को बल-बुद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जातक के जीवन से बुरी शक्तियां खत्म हो जाती है।
कर्क राशि
गणेश चतुर्थी के दिन कर्क राशि के जातकों को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में शांति और नौकरी में उन्नति प्राप्त होती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी के दिन पीली बूंदी के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। भगवान गणेश को पीली बूंदी के लड्डू का भोग लगाने से समाज में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को गणेश भगवान को प्रसन्न करने के लिए गणेश चतुर्थी के दिन नारंगी रंग के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से जातक को कारोबार में गजब का फायदा होता है।
तुला राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन मोदक और रसमलाई का भोग अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।
यह भी पढ़ें- गणेशजी को भूलकर भी ना चढ़ाएं ये चीजें, पूजन के दौरान इन गलतियों से रहें बचकर
वृश्चिक राशि
गणेश चतुर्थी के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को गुलहड़ के फूल से सजावट करनी चाहिए। ऐसा करने से जातक को कारोबार में उन्नति मिलती है।
धनु राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों का राशि धनु होता है उन्हें गणेश चतुर्थी के दिन केसर से बनी खीर का भोग अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी के दिन अपराजिता के फूल से उनकी सजावट करना करना चाहिए। ऐसा करने से जातक की सारी समस्याएं दूर हो जाती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। जो जातक भगवान गणेश को बेसन के लड्डू का भोग अर्पित करते हैं, उनके बल बुद्धि में बढ़ोतरी होती है।
मीन राशि
गणेश चतुर्थी के दिन मीन राशि के जातकों को पीले रंग की मिठाई अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
यह भी पढ़ें- भगवान गणेश को क्यों नहीं चढ़ाते हैं तुलसी के पत्ते, जानिए खास वजह
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
करियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
20 hrs agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
1 day agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
3 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines