Gajkesari Yog 2025: कर्क राशि में गजकेसरी योग बनने से इन 3 राशियों को होगा फायदा, नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

Gajkesari Yog 2025: देवगुरु बृहस्पति और चंद्र ग्रह दोनों की युति कर्क रााशि में होने वाली है. कर्क राशि में इन दोनों ग्रहों की युति होने से गजकेसरी योग का निर्माण होगा. यह गजकेसरी योग किन राशियों के लिए लाभकारी रहेगा चलिए जानते हैं.

Gajkesari Yog 2025

Gajkesari Yog 2025 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति और चाल से राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. अब 10 नवंबर को गुरु-चंद्र की युति होने वाली है. इन दोनों ग्रह की युति कर्क राशि में होगी. कर्क राशि में गुरु-चंद्र की युति होने से गजकेसरी योग का निर्माण होगा. ज्योतिष शास्त्र में इस योग का बेहद शुभ माना जाता है. गजकेसरी योग के बनने से 3 राशि के जातकों को लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

गजकेसरी योग

पिछले महीने 18 अक्टूबर को अतिचारी गुरु ने कर्क राशि में प्रवेश किया था. 10 नवंबर 2025 को चंद्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे. कर्क राशि में गुरु और चंद्रमा की युति बनेगी. 10 नवंबर की दोपहर 1 बजकर 2 मिनट पर कर्क राशि में यह गोचर होगा. कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति पहले से हंस महापुरुष राजयोग कर चुके हैं. इन राजयोग के बनने से 3 राशियों को लाभ होगा. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि वालों के लिए गजकेसरी योग लाभकारी रहने वाला है. आपके लिए समय अच्छा रहेगा. नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. ऑफिस में सीनियर का साथ मिलल सकता है. इसके साथ ही परिवार में बड़ी खुशखबरी मिल सकती है.

कर्क राशि

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों को इस शुभ योग के बनने से लाभ होना तय है. आपको समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा. आपके कंधों पर जरूरी जिम्मेदारी आ सकती है. मेहनत का फल मिलेगा और नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है.

वृश्चिक राशि

विज्ञापन

आपके लिए समय अच्छा रहेगा. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. मानसिक तौर पर आपको लाभ हो सकता है. प्रोपर्टी में निवेश से आपको लाभ मिलेगा. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. आपको परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है. नौकरी कर रहे लोगों को भी फायदा हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ