Gajkesari Rajyog 2025: देवगुरु बृहस्पति बनाएंगे गजकेसरी राजयोग, 3 राशि वालों को होगा तगड़ा फायदा

Gajkesari Rajyog 2025: साल 2025 के आखिरी महीने दिसंबर में गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है. यह राजयोग मिथुन राशि में बनेगा. इस गजकेसरी राजयोग के बनने से 3 राशि के जातकों को लाभ मिलेगा. चलिए दिसंबर की इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

Gajkesari Rajyog 2025

Photo Credit- News24GFX

Gajkesari Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष में गजकेसरी राजयोग को शुभ ज्योतिषीय योग माना जाता है. यह योग गुरु और चंद्रमा के एक ही भाव में होने पर बनता है. दिसंबर महीने में इस गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने वाला है. देवगुरु बृहस्पति 5 दिसंबर को दोपहर 3 बजकर 38 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. इसी दिन रात को 10 बजकर 15 मिनट पर चंद्र ग्रह प्रवेश करेंगे. गुरु ग्रह चंद्रमा के साथ संयोग से गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे. गजकेसरी राजयोग का निर्माण 3 राशि के जातकों के लिए शुभ होगा. चलिए आपको इन लकी राशियों के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

गजकेसरी राजयोग से इन राशियों को होगा लाभ

विज्ञापन

मिथुन राशि

गुरु और चंद्रमा की युति मिथुन राशि के लिए लाभकारी होगी. इससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा इससे जातकों को फायदा होगा. कार्यों में सफलता मिलेगी और विदेश यात्रा के योग बनेंगे. सभी परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी. आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता आ सकता है.

विज्ञापन

तुला राशि

विज्ञापन

तुला राशि के लिए गजकेसरी राजयोग शुभ होगा. आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. करियर के क्षेत्र में तरक्की होगी. आपको अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. धन लाभ के योग बन रहे हैं. नया व्यापार करने का सोच रहे हैं तो समय अच्छा है. आपको इससे लाभ मिलेगा.

मीन राशि

विज्ञापन

मीन राशि वालों के लिए गजकेसरी राजयोग लाभकारी साबित होगा. आपको गुरु के प्रभाव से लाभ मिलेगा और करियर में तरक्की होगी. आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. निवेश के लिए समय अच्छा है आपको निवेश से फायदा मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ