Mangala Gauri Vrat: चौथा मंगला गौरी व्रत आज, माता पार्वती की ऐसे करें पूजा, मिलेगा आशीर्वाद
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Mangla Gauri Vrat 2023: भोले भंडारी का पसंदीदा महीना सावन अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। आज सावन महीने का चौथा मंगलवार है। सावन मास में पड़ने वाले हर एक मंगलवार के दिन मंगला गौरी व्रत का व्रत रखा जाता है। यह व्रत माता पार्वती को समर्पित है। मान्यता है कि मंगला गौरी व्रत के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। यह व्रत महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र और पुत्र प्राप्ति के लिए करती हैं।
इस दिन शिवलिंग को जल चढ़ाकर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन किया जाता है। साथ ही मंगला गौरी व्रत के दौरान माता पार्वती के मंगला गौरी रूप का पूजन किया जाता है। मान्यता के मुताबिक मां मंगला गौरी प्रसन्न होकर महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देती हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: