Best Career Options for Scorpio: वैदिक ज्योतिष में राशि चक्र की आठवीं राशि वृश्चिक है, जो जल तत्व की राशि है। ये अपने काम बहुत चतुराई और बहादुरी से करते हैं. जहां इनमें बहादुर भी होती है, वहीं ये भावुक और जिद्दी भी होते है. देखा गया है कि वृश्चिक राशि लोग सच्चे मित्र साबित होते हैं. स्वाभाव से तर्कशील और तथ्यात्मक होने के साथ ही ये काम में ईमानदार और मेहनती भी होते हैं. इन्हें बेईमान और निष्क्रिय लोगों से सख्त नफरत होती है.
क्रिस्टोफर कोलंबस, थियोडोर रूजवेल्ट, जो बाइडेन, बिल गेट्स और लियोनार्डो डिकैप्रियो जहां वृश्चिक राशि में जन्मे कुछ प्रसिद्ध विदेशी शख्सियतें हैं, वहीं जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन फेमस इंडियन पर्सनालिटी हैं, जो वृश्चिक राशि से संबद्ध है. आइए जानते हैं, वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 4 बेस्ट करियर ऑप्शन क्या-क्या हैं?
वृश्चिक राशि के लिए 4 बेस्ट करियर ऑप्शन
साइंस एवं टेक्नोलॉजी
वृश्चिक राशि के व्यक्ति खोजी प्रवृत्ति के होते हैं, उन्हें विज्ञान की पहेलियों को सुलझाने में मजा आता है. इसलिए वे साइंस एवं टेक्नोलॉजी के फील्ड में जल्द ही पारंगत हो जाते हैं. इस राशि के व्यक्ति हर ट्रेड के इंजीनियर, वैज्ञानिक, तकनीशियन, वेब डेवलपर, कंप्यूटर सपोर्ट स्पेशलिस्ट, टेक्नोलॉजी स्पेशलिस्ट और कंप्यूटर सिस्टम एनालिस्ट बन कर जीवनयापन के साथ अच्छा-खासा धन भी कम सकते हैं. इनके लिए अंतरिक्ष अनुसंधान भी एक रोमांचक क्षेत्र हो सकता है।
स्वास्थ्य सेवा
वृश्चिक राशि के व्यक्ति स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बहुत बढ़िया योगदान दे सकते हैं, क्योंकि केयरिंग नेचर के होते हैं और साथ ही इन्हें बायोलॉजी और केमिस्ट्री साइंस में विशेष रुचि होती है. इनके लिए डॉक्टर, सर्जन, पैथोलॉजिस्ट आदि पेशा बहुत अच्छा हो सकता है. इसमें उन्हें विशेष संतुष्टि प्राप्त हो सकती है. ये पारंपरिक चिकित्सा या आयुर्वेद में भी अच्छा योगदान दे सकते हैं.
ट्रांसलेशन और टीचिंग जॉब
वृश्चिक राशि के जातकों को भांति-भांति की भाषाओं को जानना और समझना पसंद होता है. इस कारण वे कई भाषाएं बोल और लिख सकते हैं. साथ ही इन्हें दूसरों को समझाने में भी आनंद आता है. इसलिए इनके लिए भाषा और अनुवाद का क्षेत्र भी उत्तम हो सकता है। उनके लिए ट्रांसलेटर और इंटरप्रेटर बनना काफी आसान होता है. ये भाषा विज्ञान में टीचिंग जॉब में बेहतरीन योगदान दे सकते हैं.
अपना बिजनेस
वृश्चिक मंगल ग्रह की राशि है. इस ग्रह के प्रभाव से इनमें साहस और नेतृत्व क्षमता कूट-कूट कर भारी होती है. जोखिम लेने की क्षमता के कारण ये नौकरी की बजाय अपने खुद के बिजनेस में भी अच्छा कर सकते हैं. एक अच्छे प्रबंधक का साथ मिलने पर वे बिजनेस से काफी धन कमा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: सिंह राशि के लिए 4 बेस्ट करियर ऑप्शन, जहां सफलता जल्दी चूमती है कदम
ये भी पढ़ें: कर्क राशि के लिए 4 बेस्ट करियर ऑप्शन, जिसे अपनाकर वे रह सकते हैं संतुष्ट, दे सकते हैं बेस्ट कंट्रीब्यूशन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
15 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
16 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
18 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines