हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Food Lovers Zodiac: 'भोजन भट्ट' होते हैं 5 राशियों के लोग, जानिए उनके नाम

Food Lovers Zodiac: खाने के मामले में 5 राशियों के लोग औरों से कहीं आगे रहते हैं। यहां उन राशियों के नाम जानिए।

विज्ञापन

5 Food Lovers Zodiac Sign Hindi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियां खाने के मामले में औरों से कहीं आगे रहती हैं। यही वजह है कि लोग इन्हें ‘भोजन भट्ट’ कहते हैं। कई बार तो ये खाने के लिए आधी रात में भी निकल पड़ते हैं। इतना ही नहीं, ये उन जगहों पर भी जाना पसंद करते हैं, जहां का फुड आइटम फेमस होता है। ज्योतिष के नजरिए से जानते हैं कि आखिर इस लिस्ट में किन राशियों के नाम शामिल हैं।

कर्क

कर्क राशि से जुड़े जातक भोजन को लेकर हमेशा अलर्ट रहते हैं। इन्हें अलग-अलग रेस्टोरेंट में घूम-घूमकर खाना बेहद पसंद होता है। कर्क राशि के जातक दोस्तों के घर खाना भी पसंद करते हैं।

कन्या

कन्या राशि के जातक भी भोजन के बेहद शौकीन होते हैं। ये अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद लेने में एक तरह से माहिर होते हैं। खाने के मामले में इस राशि से जुड़े जातक को कहीं भी संकोच नहीं होता। इतना ही नहीं, फास्ट फुड खाने में भी ये औरों से कहीं आगे रहते हैं। हलांकि ये भोजन की स्वच्छता और पवित्रता का पूरा-पूरा ख्याल रखते हैं।

विज्ञापन

तुला

तुला राशि से संबंधित लोग भी खाने के शौकीन माने जाते हैं। तुला वाले अक्सर अपने हाथों से बनाया हुआ खाना पसंद करते हैं। मसालेदार और चटपटे व्यंजनों का आनंद लेना इन्हें बेहद पसंद है। इसके अलावा ये ऐसे स्थान पर भी जाना पसंद करते हैं, जहां चटपटे और मसालेदार फुड आइटम मिलता हो।

वृश्चिक

खाने के मामले में इस राशि के जातक भी दूसरों से आगे रहते हैं। वृश्चिक राशि के जातक खाने के इतने शौकीन होते हैं कि ये हमेशा अपनी पॉकेट, वॉलेट या बैग में कुछ न कुछ जरूर रखे रहते हैं।

विज्ञापन

मीन

मीन राशि वालों का भी भोजन के प्रति कम लगाव नहीं रहता है। खाने-पीने की चीजों पर ये खुलकर खर्च करते हैं। मीन राशि के जातक खाने के साथ-साथ खिलाना भी पसंद करते हैं। इसके अलावा ये खाना पकाने के शौकीन ही होते हैं।

यह भी पढ़ें: 2024 में ये राशियां बनेंगी धनवान! होगा खूब धन-लाभ

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola