Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में बुरी नजर, नकारात्मक ऊर्जा और काले जादू को गंभीर माना जाता है। कई बार बिना किसी कारण के जीवन में अड़चनें, मानसिक तनाव या अचानक आई परेशानियां नजर लगने का संकेत होती हैं। कुछ राशियां ऐसी होती हैं जो बेहद संवेदनशील और आकर्षक होने के कारण बार-बार नजर का शिकार बन जाती हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 राशियों के बारे में, जिन्हें बार-बार बुरी नजर लगती है और इसका उन पर क्या असर होता है।
मिथुन राशि
ज्योतिष शास्त्र में मिथुन राशि के जातकों को भावुक दिल, असुरक्षित मन वाला माना गया है। इस राशि के लोग भावुक होने के साथ खुले स्वभाव के भी होते हैं। ये जितना जल्दी लोगों से घुल-मिल जाते हैं, उतनी ही जल्दी दूसरों की ईर्ष्या और नेगेटिव वाइब्स को महसूस भी करते हैं। बुरी नजर लगने पर इन्हें चिंता, तनाव और मूड स्विंग की समस्या होने लगती है। कभी-कभी ये अपनी ऊर्जा खो देते हैं और काम में मन नहीं लगता।
ये भी पढ़ें: यदि कर लिया तुलसी के ये 3 उपाय, समाप्त हो जाएगा मृत्यु का भय; प्रेमानंद महाराज से जानें क्या और कैसे?
कर्क राशि
कर्क राशि बाहर से सख्त दिखती है लेकिन अंदर से नर्म, परिवारप्रिय और भावनात्मक होते हैं। इनका आत्मीय स्वभाव लोगों को आकर्षित करता है, लेकिन साथ ही जलन का कारण भी बनता है। बुरी नजर लगने पर ये भावनात्मक रूप से टूट सकते हैं और मानसिक तौर पर अस्थिर महसूस करते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक तेज दिमाग और सटीक विश्लेषण क्षमता वाले होते हैं। लेकिन इनकी अधिक सोचने की आदत इन्हें नजर का जल्दी शिकार बना देती है। इसलिए इसे बुद्धिमान लेकिन बेचैन राशि भी कहते हैं। नजर लगने पर ये अत्यधिक बेचैनी, नींद न आना और शारीरिक कमजोरी जैसे लक्षण अनुभव करते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के लोग अपनी सौम्यता और संतुलित व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इनका यह गुण भी दूसरों की ईर्ष्या को आमंत्रित कर देता है। ये आकर्षक और संतुलित जरूर होते है, पर नजर, जादू, सम्मोहन से असुरक्षित होते हैं। नजर लगने पर इनका मन विचलित हो जाता है, भावनात्मक असंतुलन, थकावट और चिड़चिड़ापन देखने को मिलता है।
मीन राशि
मीन राशि के लोग बेहद संवेदनशील और कल्पनाशील होते हैं। साथ ही ये बहुत आध्यात्मिक भी होते हैं। ये अक्सर दूसरों की भावनाओं को बहुत गहराई से महसूस करते हैं। इन पर नकारात्मक ऊर्जा बहुत जल्दी असर डालती है, जिससे ये भावनात्मक रूप से अस्थिर हो सकते हैं। नजर लगना और टोटके आदि का इन पर बहुत बुरा असर होता है।
ये भी पढ़ें: पैर घसीटकर चलना शुभ है या अशुभ, कौन ग्रह है जिम्मेदार; जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
7 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines