Lucky Zodiac Signs: ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से लोगों के जीवन पर इसका अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ता है. जनवरी में कई ग्रह गोचर करके मकर राशि में प्रवेश करेंगे. मकर राशि में पांच ग्रहों के होने से पंचग्रही योग बनेगा. इस पंचग्रही योग के प्रभाव से 3 राशियों को लाभ मिलेगा. इन राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे. बता दें कि, पंचग्रही योग बहुत ही दुर्लभ है. यह बहुत ही कम बनता है लेकिन बहुत ही प्रभावशाली होता है. जनवरी में इस योग के बनने से कई राशियों के भाग्य का द्वार खुलेगा. चलिए इनके बारे में जानते हैं.
जनवरी 2026 पंचग्रही योग
जनवरी 2026 में मकर राशि में एक साथ सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और चंद्रमा के होने से यह पंचग्रही योग बनेगा. ज्योतिष के मुताबिक, मकर राशि में 13 जनवरी को शुक्र ग्रह प्रवेश करेंगे. इसके बाद 14 जनवरी को सूर्य, 16 जनवरी को मंगल, 18 जनवरी को चंद्रमा और 24 जनवरी को बुख मकर राशि में प्रवेश करेंगे. बुध के मकर राशि में आने से यह शुभ योग बनेगा. इससे किन राशियों को लाभ होगा आइये जानते हैं.
ये भी पढ़ें – Shubh Yog Rashifal: ये 3 राशियां पाएंगी जबरदस्त सक्सेस और अपार धन, मंगल-यम के ‘अष्टादश योग’ से होगा कमाल
मकर राशि
शुभ और दुर्लभ पंचग्रही योग मकर राशि में बनेगा. मकर राशि में पंचग्रही योग के बनने से मकर राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आगे बढ़ सकेंगे. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलेगा और सैलरी बढ़ सकती है. व्यापार करने वाले लोगों को किसी बड़ी डील के होने से फायदा हो सकता है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को मेहनत का फल मिलेगा और आपको करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारियों से सहयोग मिलेगा और व्यापार में विस्तार हो सकता है. जो लोग जमीन और संपत्ति में निवेश करने का सोच रहे हैं उनके लिए समय अच्छा है. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा.
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के अटके हुए काम पूरे होंगे. आपको नए स्त्रोत से धन मिलेगा. आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और भविष्य को लेकर कोई योजना बना रहे हैं तो इसमें सफलता मिल सकती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 hr agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
17 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines