Astro Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रत्नों में विशेष ऊर्जा और गुण होते है, जो ग्रहों के नकारात्मक असर और कुंडली के दोषों को कम करने में प्रभावशाली सिद्ध होते हैं। ऐसे अनेक रत्न हैं, जो शत्रुओं को हराने और बुरे व्यक्तियों को दूर रखने में प्रभावी रूप से मददगार सिद्ध होते हैं। यह भी कहा जाता हैं, उपयुक्त रत्नों को धारण करने से शत्रु आपसे भयभीत रहते हैं, न कि आप शत्रु से। यहां 5 ऐसे ही टॉप रत्नों के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं, ये रत्न कौन से हैं?
टॉप 5 प्रभावशाली रत्न
काला गोमेद (Black Onyx)
गोमेद रत्न को अंधकार, भय और रहस्य से जुड़ा हुआ माना गया है। इसे सुलेमानी पत्थर भी कहते हैं, जिसे काफी तिलस्मी बताया जाता है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार, यह छिपे हुए दुश्मनों से बचाने में काफी मददगार होता है।
जमुनिया (Amethyst)
एमिथिस्ट यानी जमुनिया व्यक्ति में अंतर्दृष्टि विकसित करता है और दूसरों के मनोभावों को समझने में सहायता करता है। मान्यता है कि यह नकारात्मक लोगों और करीबी लोगों में छिपे हुए शत्रुओं को पहचानने में समर्थ बनाता है।
सेलेनाइट (Selenite)
सेलेनाइट धारण करने से व्यक्ति में मानसिक स्पष्टता बढ़ती है। यह लोगों के मुखौटों के पीछे देखने और उनके वास्तविक इरादों को समझने में सक्षम बनाता है। इससे आप दुष्ट और नकारात्मक लोगों के प्रति अधिक सतर्क रहते हैं।
लाल मूंगा (Red Coral)
मंगल ग्रह का यह रत्न इसे धारण करने वालों में साहस, शक्ति और ऊर्जा का प्रवाह करता है, जिससे आप अपने दुश्मनों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। कहते हैं, लाल मूंगा जिसे सूट कर जाता है, शत्रु भी उससे भयभीत रहते हैं।
टाइगर आई (Tiger’s Eye)
टाइगर आई बुरी ऊर्जा के खिलाफ एक प्रभावी ढाल की तरह काम करता है और साहस और आत्मविश्वास से देता है। माना जाता है कि यह रत्न एक व्यक्ति के इर्दगिर्द एक मजबूत घेरा बनाता है, जो दुश्मनों से दूर रखता है।
ये भी पढ़ें: Chamatkari Ratna: मिलेगा इतना धन कि संभाल नहीं पाएंगे, पहने ये पांच 5 चमत्कारी रत्न
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 hr agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
18 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
19 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
21 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines