Chamatkari Ratna: सदियों से सौभाग्य और समृद्धि के लिए रत्न धारण करने की परंपरा है। ज्योतिष शास्त्र में रत्नों का संबंध ग्रहों और राशियों से जुड़ा है। मान्यता है कि रत्न पहनने से जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है, आत्मविश्वास बढ़ता है। धन-संपत्ति और करियर में तरक्की होती है। यहां 5 ऐसे नायाब रत्नों के बारे में बताया गया है, जिसे धारण करने से चमत्कारिक असर होते हैं। कहते हैं, इन्हें धारण करने से इतना धन आता है कि व्यक्ति संभाल नहीं पाता है। आइए जानते हैं, ये 5 रत्न कौन-से हैं?
1. टाइगर स्टोन
टाइगर स्टोन को टाइगर आई (Tiger’s Eye) भी कहते हैं। यह गहरे पीले और सुनहरे रंग का एक लाजवाब रत्न है। प्राचीन काल में राजपरिवार के लोग इस चमत्कारी रत्न को सौभाग्य और समृद्धि कायम रखने के लिए पहनते थे। जेम स्टोन एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसे पहनने से व्यक्ति आत्मविश्वास और जोश से भर जाता है। इसकी लॉकेट बनाकर पहनने या जेब में रखने से धन संबंधी प्रॉब्लम जल्द ही दूर हो जाते हैं।
2. जेड
सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि के लिए जेड (Jade) चमत्कारिक रूप से फायदा पहुंचाता है। चमकीले हरे रंग के इस रत्न को धारण करने से व्यक्तिगत विकास बहुत तेज गति से होता है। आर्थिक स्थति को मजबूत करने के लिए इसे ब्रेसलेट या पेंडेंट बनवा कर पहन सकते हैं। साथ ही जिंदगी को बैलेंस करने में यह गजब का रत्न साबित होता है।
3. गार्नेट
गहरे लाल रंग का यह रत्न पहनने से तन और मन सकारात्मक और अच्छी ऊर्जा से भर जाता है। गार्नेट (Garnet) की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह केवल धन की आमद ही नहीं बढ़ाता है, बल्कि धन को रोक कर भी रखता है। इसलिए समृद्धि और वित्तीय सुरक्षा चाहने वाले व्यक्तियों के लिए एक आदर्श रत्न है। आप गार्नेट के गहने पहन सकते हैं या घर में गार्नेट की क्रिस्टल बनवा कर रख सकते हैं।
4. पाइराइट
जेम स्टोन एक्सपर्ट्स के मुताबिक पाइराइट (Pyrite) स्टोन धन को चुंबक की तरह खींचता है और लोगों को बहुत जल्द मालामाल कर देता है। इसकी ऊर्जा आत्मविश्वास को एक अलग ऊंचाई पर पहुंचा देती है। समृद्धि, सौभाग्य और सफलता के लिए इस स्टोन को पेंडेंट या लॉकेट की तरह पहन सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Shami Plant Tips: इस दिन लगाएं शमी का पौधा, लगाने से पहले जान लें ये 3 बातें, वरना होगी हानि
5. सुनहला (सिट्रीन)
आपने बिजनेस करने वालों के हाथ में एक सुनहरे रंग का रत्न देखा होगा। यह न पुखराज होता है और न ही पीला नीलम। इस रत्न का नाम है, सुनहला; जिसे अंग्रेजी में सिट्रीन (Citrine) कहते हैं। इसे पहनने से कारोबार में जबरदस्त सफलता मिलती है। कारोबारी से इसे सबसे अधिक पहनते हैं। यही कारण है कि इसे ‘मर्चेंट स्टोन’ (Merchant’s Stone) भी कहते हैं।
ये भी पढ़ें: Astrology of Mirror: आईने पर न चिपकाएं बिंदी और स्टीकर, शरीर और मन पर पड़ता है ये असर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने या सुझाव को अमल में लाने पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
22 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines