Five Bad Omens: अक्सर घर में काम करते वक्त या जल्दबाजी में बाहर निकलते समय कुछ चीजें हाथ से छूटकर नीचे गिर जाती हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक, कुछ चीजों का अचानक हाथ से गिरना बेहद अशुभ संकेत देते हैं। हालांकि अधिकांश लोग इन्हें अंधविश्वास समझकर नजर अंदाज कर देते हैं। लेकिन इसके अशुभ संकेत उन्हें देर-सवेर मिल ही जाते हैं। आइए ज्योतिषीय मान्यताओं के आधार पर जानते हैं कि हाथ से किन 5 चीजों का गिरना अशुभ संकेत देते हैं।
नमक
अगर किचन या खाने की टेबल पर बार-बार हाथों से छूटकर बार-बार नमक गिर जाता है तो यह कुंडली में शुक्र और चंद्र ग्रह के कमजोर होने का संकेत है। यह इस बात का भी पूर्व संकेत देता है, कि संबंधित जातक को शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां आने वाली है। इसके अलावा यह लव लाइफ को बिगड़ने के भी संकेत देते हैं। ऐसे में पार्टनर के साथ बराबर किसी ना किसी बात पर अनबन होता रहता है। वैवाहिक जीवन में अशांति आने लगती है।
तेल
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति के हाथ से बार-बार तेल गिर जाता है तो यह उनके लिए चिंता का विषय हो सकता है। हाथ से बार-बार तेल का गिरना इस बात का संकेत देता है कि संबंधित व्यक्ति के जीवन में कोई बड़ी समस्या आने वाली है। इसके साथ ही यह इस बात का भी संकेत देता है कि आने वाले समय में कर्ज से घिरने वाले हैं। ऐसे में लाख कोशिशों के बावजूद भी व्यक्ति कर्जदार बना रहता है।
यह भी पढ़ें: अगर पितृ पक्ष में ना कर सकें पिंडदान और तर्पण तो घर ले आएं ये 3 पौधे, पतरों की कृपा से होगी बरकत
पूजा की थाल
ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, पूजा की थाल का हाथ से बार-बार फर्श पर गिरना अशुभ संकेत देता है। इसे एक अपशकुन के तौर पर देखा गया है। विशेष रूप से पूजन के दौरान ऐसा होना इस बात की ओर इशारा करता है कि पूजा में कोई चूक हो गई है। या देवी-देवता नाराज चल रहे हैं। ऐसे में व्रत-पूजा का कोई लाभ भी प्राप्त नहीं होता। यह अपशकुन भविष्य में बड़ी समस्या का भी संकेत हो सकता है।
दूध
ज्योतिष शास्त्र के जानकार बताते हैं कि हाथ से दूध से भरे गिलास का छूटकर जमीन पर गिरना या फिर उबलकर बर्तन से बाहर गिरना अशुभ संकेत देता है। दरअसल दूध का संबंध चंद्रमा से बताया गया है। ऐसे में दूध का हाथ से या चूल्हे से गिरना आर्थिक संकट का संकेत देता है। इसके साथ ही यह इस बात का भी संकेत देता है कि कुंडली में चंद्र ग्रह की दशा सही नहीं है।
भोजन
ज्योतिष के मुताबिक, भोजन करते या परोसते वक्त हाथ से बार-बार भोजन का गिरना शुभ नहीं है। इसका मतलब ये है कि मां अन्नपूर्णा आपके ऊपर मेहरबान नहीं हैं। इसके अलावा यह स्थिति दरिद्रता का भी संकेत देती है। ऐसा वास्तु दोष की वजह से भी हो सकता है। ऐसे में इसे नजरअंदाज करने की बजाय सतर्क होना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: Jupiter Retrograde: जनवरी 2024 तक इन 4 राशियों जमकर कृपा बरसाएंगे वक्री ‘गुरु’, बिजनेस-रोजगार में होगी दिन-रात उन्नति
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
12 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
13 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
16 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
18 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines