Finger Shape Palmistry: हिन्दू धर्म में कई शास्त्र हैं जिनमें से एक “सामुद्रिक शास्त्र” भी है। संस्कृत के इस शब्द को शरीर की विशेषताओं के ज्ञान के रूप से जाना जाता है। इस शास्त्र का उपयोग वैदिक ज्योतिष में किया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र से संबंधित ज्योतिष में हस्तरेखा की भी खास भूमिका होती है जो व्यक्ति के आने वाले कल के बारे में बता सकता है।
हाथों की रेखाओं के साथ-साथ उंगलियों की रेखाएं भी सामुद्रिक शास्त्र (Samudrik Shastra) का हिस्सा हैं। आज हम आपको हाथों की उंगलियों से संबंधित कुछ खास बातें बताने के साथ ही उनके नाम और उंगलियों के पीछे छुपे राज के बारे में बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं।
बाएं हाथ की उंगलियों के नाम क्या है?
- पहली उंगली- अंगुष्ठा
- दूसरी उंगली- तर्जनी
- तीसरी उंगली- मध्यमा
- चौथी उंगली- अनामिका
- पांचवी उंगली- कनिष्ठ
उंगलियों के आकार से पता करें पर्सनैलिटी की पहचान
हाथ की पांचों उंगलियां कुछ न कुछ कहती हैं और आप इन्हें देखकर व्यक्ति के स्वभाव भी पता कर सकते हैं। शास्त्रों में उंगलियों के आकार से व्यक्ति के स्वभाव के बारे में बताया गया है। पहली उंगली स्वामित्व और ताकत के रूप में जानी जाती है। दूसरी उंगली से व्यक्ति की प्रतिभा, बुद्धिमता और विश्वसनीयता का पता चलता है। तीसरी उंगली आपके स्वभाव और क्रिएटिविटी को दर्शाती है। चौथी उंगली से आपकी कम्युनिकेशन स्किल का पता चलता है।
1. अनामिका की रेखा से कनिष्ठ उंगली एक समान
ऊपर दिखाई गई तस्वीर के अनुसार अनामिका और कनिष्ठा उंगली कुछ इस तरह नजर आती है तो ये आपके दिमाग को दर्शाती है। ऐसे में पता चलता है कि आप कितने बुद्धिमान हैं। इन उंगलियों से पता चलता है कि व्यक्ति में सामान्य दिमाग है और वो प्यार में बदकिस्मत है।
2. अनामिका की रेखा से थोड़ी सी बड़ी कनिष्ठ उंगली
ऐसे उंगली के साथ होने वाले व्यक्ति का दिमाग तेज होता है। उनकी रुचि बिजनेस में ज्यादा होती है और वो काफी रोमांटिक भी होते हैं।
3. अनामिका की रेखा से थोड़ी सी बड़ी कनिष्ठ उंगली
अगर किसी व्यक्ति की हाथ की अनामिका उंगली की ऊपर वाली रेखा से कनिष्ठ उंगली काफी छोटी है तो इसका मतलब ये है कि वो कमजोर दिमाग, खराब निर्णय और एक प्रेम से भरे जीवन वाले व्यक्ति हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
56 mins agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
23 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines