Financial Horoscope 28 January 2024: ग्रह गोचर के लिहाज से जनवरी माह बहुत ही शुभ रहने वाला है। रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है। ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य देव को ग्रहों का राजा भी का जाता है। माना गया है कि जब किसी जातक की कुंडली में सूर्य की स्थिति ठीक रहती है, तो जातक जीवन में कामयाब और समाज में मान-सम्मान प्राप्त कर पाता है। ऐसे में आज 3 राशियों के वित्तीय राशिफल बताने वाले हैं। आइए इस खबर में विस्तार से जानते हैं कि आज का दिन कारोबार और व्यवसाय के मामले में कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
रविवार का दिन वित्तीय मामलों में बहुत ही शुभ और लाभदायक रहने वाला है। जो जातक कारोबार करने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आप कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही दूसरों के सहयोग से आपको और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कारोबार से संबंधित किसी भी कार्य में लापरवाही न करें, वरना घाटा लग सकता है।
यह भी पढ़ें- फरवरी में 4 ग्रह एक साथ करेंगे राशि परिवर्तन, 3 राशियों के जीवन में होगी हलचल
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए रविवार का दिन आर्थिक मामलों में बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आपको व्यवसाय करने के लिए ऑफर मिल सकता है। आप व्यवसाय को करने के लिए राजी होंगे, आपको फायदे भी होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। घरवालों में खुशियां बनी रहेंगी। मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगी। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। शेयर मार्केट में किया गया निवेश कुछ दिनों में डबल हो सकता है। सूर्य देव की कृपा से आज ऑफिस में सीनियर की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनका स्थान परिवर्तन हो सकता है।
यह भी पढ़ें- फरवरी में शनि, बुध और सूर्य मिलकर बनाएंगे त्रिग्रही योग, 3 राशियों की बदलेगी किस्मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
20 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines