Financial Horoscope 18 January 2024 Stock Market Prediction : आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। साथ ही पंचांग के अनुसार आज सिद्ध और अश्विनि नक्षत्र का योग बन रहा है। वहीं वित्त और शेयर बाजार के लिए भी आज का दिन 4 राशियों के लिए धन लाभ के योग बना रहा है।
ये भी पढ़ें: होलाष्टक कब से प्रारंभ होंगे और कब समाप्त होंगे
कर्क राशि
खयाली पुलाव पकाने में वक्त जाया न करें। सार्थक कामों में लगाने के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपका प्रिय आपको उपहार दे सकता है। आज आपकी दृढ़ता और लगन सफलता हासिल करेंगे, क्योंकि आप लक्ष्य भेदने में कामयाब रहेंगे। हालांकि सफलता के नशे को सिर पर न चढ़ने दें और ईमानदारी से कड़ी मेहनत जारी रखें।
तुला राशि
बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। उदास न हों, कभी-कभी विफल होना कोई खराब बात नहीं है। वह तो जिंदगी की खूबसूरती है। अगर आप थोड़ी देर अनुभवी लोगों की संगत में गुज़ारेंगे, तो आपको काफी ज्ञान मिलेगा।
ये भी पढ़ें : 7 राशि वालों को शुक्र कराएंगे धन लाभ, पढ़ें गोचर राशिफल
धनु राशि
जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। परिवार के लोगों के बीच पैसे को लेकर आज कहासुनी हो सकती है। पैसों के मामलों में आपको परिवार के सभी लोगों को स्पष्ट होने की सलाह देनी चाहिए। आज आप कहीं निवेश कर सकते हैं, लाभ मिलेगा।
मीन राशि
कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलाएगा। कोई आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। नए ग्राहकों से बात करने के लिए बेहतरीन दिन है। कुछ ऐसा करें जिससे आपकी परेशानियां दूर हो जाएं। शेयर मार्केट में किस्मत आजमा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
8 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines