हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Financial Horoscope: आज 4 राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, राहु काल में निवेश करने से बचें

Financial Horoscope: आज मिथुन समेत 4 रशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। साथी ही निवेश से धन लाभ के कई संकेत हैं।

विज्ञापन
आर्थिक राशिफल।

Financial Horoscope 15 January 2024 Stock Market Prediction : पंचांग के अनुसार, आज पौष शुक्ल पंचमी है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज सूर्य देव धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में आज मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। मकर संक्रांति पर आज पुण्य काल सुबह 7 बजकर 15 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 46 मिनट तक है। जबकि महा पुण्य काल सुबह 7.15 बजे से 9 बजे तक है। आगे वित्त राशिफल के अनुसार, जानते हैं कि मकर संक्रांति किन राशियों के लिए लाभदायक है।

मिथुन

वित्त राशिफल के अनुसार, मिथुन राशि वालों को निवेश का मौका मिलेगा। हालांकि किसी भी काम में पैसा लगाने से पहले बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। बिजनेस करने वालों को धन का लाभ होगा। पहले किए हुए निवेश से मुनाफा होगा। साझेदारी वाले व्यापार में आर्थिक उन्नति होगी।

कुंवारी कन्या को खीर खिलाएं।

विज्ञापन

सिंह

निवेश के लिए आज का दिन शुभ है। छोटे निवेश से धन लाभ की प्रबल संभावना है। परिवार के किसी सदस्य की सलाह से आमदनी होगी। बिजनेसमैन को दैनिक आय में वृद्धि होगी। सिंह राशि वालों का आज के लिए लकी नंबर 1 और 9 है। ऐसे जातक जो अपना व्यवसाय करते हैं, उन्हें जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा।

मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें।

विज्ञापन

तुला

आज कारोबार में लापरवाही ना बरतें। दोस्तों की सलाह से शेयर बाजार में निवेश करेंगे। जिसका आने वाले समय में लाभ मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य की बात काटकर निवेश ना करें। ऐसा करने से इसमें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

उपाय- काले रंग की गाय को पहली रोटी खिलाएं।

विज्ञापन

धनु

धनु राशि पार्टनर की सलाह पर निवेश करेंगे, जिससे लाभ हो सकता है। बिजनेस में निवेश करने के लिए आज सुबह 10 बजे के बाद समय शुभ रहेगा। सुबह 8 बजकर 34 मिनट से लेकर 9 बजकर 53 मिनट तक का समय शुभ नहीं है। ऐसे में इसका खास ख्याल रखें।

उपाय- परिवार के बड़े सदस्य की बात मानें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola