---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

February 2025 Rashifal: फरवरी में इन 5 राशियों पर रहेगी भगवान विष्णु की कृपा; सौभाग्य, संपत्ति और सेहत में होगी बरकत!

February 2025 Rashifal: अभी माघ मास चल रहा है और 12 फरवरी को कुंभ संक्रांति के बाद फाल्गुन मास प्रारंभ होगा। माघ और फाल्गुन मास के इस शुभ संयोग से फरवरी माह विशेष रूप से फलदायी बन गया है। इस अवधि में 5 राशियों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा बरसेगी, आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

February 2025 Rashifal: सनातन पंचांग के अनुसार, फरवरी माह में दो पवित्र मास माघ और फाल्गुन का संयोग हो रहा है। हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार, माघ माह में की गई साधना और तपस्या से मन की शुद्धि होती है। भगवान विष्णु की कृपा से इस समय में धन, सुख-समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होती है। वहीं, फाल्गुन माह में भक्ति, प्रेम और आनंद की वृद्धि होती है। यह वसंत ऋतु का महीना है। इस मास में भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण की पूजा विशेष रूप से की जाती है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में ग्रह दोष होते हैं, वे इस दौरान विष्णु पूजा, मंत्र जाप और दान से कष्टों से मुक्ति पाते हैं।

वर्तमान में माघ का महीना चल रहा है और 12 फरवरी को कुंभ संक्रांति के बाद फाल्गुन महीना शुरू हो जाएगा। माघ और फाल्गुन मास के संयोग से प्रभावित फरवरी माह में भगवान विष्णु सभी राशियों पर अपनी कृपा बरसाएंगे, लेकिन 5 राशियों पर उनकी विशेष कृपा दृष्टि रहेगी। जगतपालक श्री हरि विष्णु की कृपा से इन 5 राशियों के जातकों के सौभाग्य, संपत्ति और सेहत में बरकत होगी। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: सावधान! कहीं आपने भी तो नहीं रखा है इस दिशा में फिश एक्वेरियम, कंगाल होते नहीं लगेगी देर!

मेष राशि

इस महीने नए निवेश से बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। यदि कहीं रुका हुआ धन था, तो वह वापस मिलने के योग बन रहे हैं। व्यवसायी जातकों के लिए व्यापार विस्तार के नए अवसर मिल सकते हैं। शेयर बाजार और प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में उन्नति दिलाएंगी। कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा, वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस करने वालों के लिए यह महीना नए प्रोजेक्ट्स और क्लाइंट्स मिलने का समय हो सकता है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

इस महीने आय के नए स्रोत खुलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश किए हुए पैसों से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। पुराने कर्ज से राहत मिलेगी और धन बचत करने का उत्तम समय रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति के संकेत हैं। प्रमोशन और वेतन वृद्धि की संभावना बन रही है। जो लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए सही समय है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के योग हैं। योग और ध्यान का अभ्यास करने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। मानसिक शांति बनी रहेगी, लेकिन नींद की कमी से बचें। यदि कोई पुरानी बीमारी है, तो इस महीने उसमें सुधार होगा।

वृश्चिक राशि

इस महीने आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। कर्ज से मुक्ति पाने के योग हैं, साथ ही नया निवेश फायदेमंद साबित होगा। व्यापार में नए सौदे मिल सकते हैं, जिससे अच्छा लाभ होगा। सेहत में सुधार होगा, पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और नए अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें नई जॉब के बेहतरीन विकल्प मिल सकते हैं। बिजनेस में नए पार्टनरशिप के ऑफर मिल सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें। अधिक तली-भुनी चीजें खाने से बचें और हेल्दी डाइट अपनाएं। फिटनेस बनाए रखने के लिए नियमित रूप से योग और लंबी दूरी का वॉक करें।

---विज्ञापन---

धनु राशि

आर्थिक लाभ के नए अवसर मिलेंगे। यदि कोई संपत्ति विवाद चल रहा है, तो इस महीने उसका सकारात्मक हल निकल सकता है। निवेश के लिए यह महीना बहुत अच्छा रहेगा, विशेष रूप से रियल एस्टेट और गोल्ड में। ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी। मानसिक रूप से सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे। आउटडोर एक्टिविटीज में भाग लेना फायदेमंद होगा। विदेशी कंपनियों से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिल सकता है। जो लोग करियर में बदलाव चाहते हैं, उनके लिए शुभ समय है। वकील, शिक्षक और बैंकिंग क्षेत्र के लोगों के लिए यह महीना बेहद अनुकूल रहेगा। नियमित व्यायाम और योग करने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह महीन आय में वृद्धि होने और आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलने के योग दर्शा रहा है। व्यापारियों को नई डील्स और विदेशी कान्ट्रैक्ट से लाभ मिलेगा। यदि कोई लोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो इस महीने अनुकूल समय रहेगा। रुके हुए कार्य धीरे-धीरे पूरे होंगे। जॉब कर रहे लोगों को उच्च अधिकारियों से प्रशंसा और प्रमोशन मिलने की संभावना है। बिजनेस करने वालों को नए अवसर और बड़ी डील मिलने के योग हैं। इम्यूनिटी मजबूत रहेगी, लेकिन बदलते मौसम में सावधानी बरतें। मानसिक शांति बनी रहेगी, लेकिन अधिक तनाव लेने से बचें। नींद पूरी करें, योग और ध्यान करें। पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए संतुलित आहार लें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 01, 2025 07:48 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola