Falgun Month 2024 Date Start: हिंदू पंचांग के अनुसार, साल का आखिरी महीना फाल्गुन माह को कहा जाता है। पंचांग के अनुसार, साल का आखिरी महीना फाल्गुन माह की शुरुआत 25 फरवरी 2024 दिन रविवार से हो रही है। इसके बाद से हिंदू वर्ष बदल जाएगा। हिंदू वर्ष का नया साल चैत्र माह को कहा जाता है। इस माह से नया साल की शुरुआत हो जाती है। पंचांग के अनुसार, सभी माह को नक्षत्र के नाम से जाना जाता है। वैसे ही फाल्गुन माह को फाल्गुनी नक्षत्र के नाम से जाना जाता है। फाल्गुन माह 25 फरवरी से 26 मार्च तक रहेगा। आज इस खबर में जानेंगे फाल्गुन माह हिंदू धर्म में क्यों खास महत्व रखता है साथ ही इस माह में कौन-कौन से व्रत-त्योहार पड़ते हैं।
यह भी पढ़ें- माघ माह की मासिक शिवरात्रि कब, जानें शुभ तिथि, पूजा विधि और महत्व
फाल्गुन माह का क्या है धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन माह को फागुन का महीना भी कहते हैं। इस माह में ग्रीष्म ऋतु का आगमन होने लगता है। ज्योतिषियों के अनुसार, फाल्गुन माह भगवान शिव और भगवान विष्णु से संबंधित होता है। बता दें कि फागुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। साथ ही भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए आमलकी एकादशी का व्रत रखा जाता है।
यह भी पढ़ें- पौष पुत्रदा एकादशी व्रत के नियम क्या हैं? जानें सभी सावधानियां
जानें इस माह में कौन-कौन से हैं व्रत-त्यौहार
हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह में महाशिवरात्रि, होली, होलिका दहन और आमलकी एकादशी जैसे महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाते हैं। साथ ही इस माह में संकष्टी चतुर्थी, कुंभ संक्रांति और विजया एकादशी का भी व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह माह हिंदुओं के लिए बेहद खास माना गया है क्योंकि इस माह में और भी व्रत-त्योहार हैं, जैसे- फाल्गुन अमावस्या, विनायक चतुर्थी, मीन संक्रांति, प्रदोष व्रत, फाल्गुन पूर्णिमा आदि।
यह भी पढ़ें- मंगल और बुध के बीच की हलचल, 3 राशि वालों की चमक जाएगी किस्मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मग्रंथों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
21 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines