Eye Twitching Meaning: आंख फड़कने को लोग अक्सर अच्छे या बुरे के साथ जोड़कर देखते हैं. आपने भी ऐसा सुना होगा कि, आंख फड़क रही है तो कुछ बुरा होने वाला है. बता दें कि, आंख का फड़कना हर बार अशुभ नहीं होता है. इसके अलग-अलग स्थितियों में शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलते हैं. आखिर आंख का फड़कना कैसा होता है इसका क्या प्रभाव होता है चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
महिला-पुरुष में होते हैं अलग-अलग अर्थ (Eye Twitching Meaning In Hindi)
हर बार आंख का फड़कना शुभ या हर बार अशुभ नहीं होता है. दाएं आंख के फड़कने, बाएं आंख के फड़कने का अलग अर्थ होता है. इसका अर्थ महिलाओं और पुरुषों के लिए बदल जाता है. कई बार आंख फड़कना जीवन में खुशियों की दस्तक की ओर इशारा करता है, तो कई बार यह मुसीबतों के आने का संकेत होता है. ज्योतिष के अनुसार यह कब शुभ और कब अशुभ होता है इसके बारे में जानते हैं.
ये भी पढ़ें – Shani Jayanti 2026: 15 या 16 मई, कब है शनि जयंती? जानिए सटीक तारीख, पूजा विधि और महत्व
महिलाओं में दाईं आंख का फड़कना (Eye Twitching Meaning In Female)
महिलाओं के लिए दाईं आंख का फड़कना अशुभ माना जाता है. यह किसी अप्रिय घटना के होने की ओर इशारा करता है. महिला के लिए दाईं आंख का फड़कना किसी से वाद-विवाद होने और तनाव बढ़ने का संकेत हो सकता है. यह धन हानि, सेहत खराब होने, रिश्तों में कड़वाहट आने की ओर इशारा करता है. महिलाओं को दाईं आंख के फड़कने का संकेत मिलने पर सावधान हो जाना चाहिए.
पुरुषों में दाईं आंख का फड़कना (Eye Twitching Meaning In Male)
पुरुषों में दाईं आंख का फड़कना शुभ माना जाता है. यह पुरुषों के जीवन में तरक्की और करियर में सफलता की ओर इशारा करता है. पुरुषों के लिए यह किसी पुरानी इच्छा के पूरे होने का संकेत होता है. पुरुषों में दाईं आंख का फड़कना जीवन में नए अवसर और खुशियों के आने का संकेत होता है.
ये भी पढ़ें – Feng Shui Tips: खुद खरीदा लाफिंग बुद्धा नहीं देता फायदा? उपहार में मिलना ही होता है शुभ, जानिए कारण
महिलाओं में बाईं आंख का फड़कना (Eye Twitching Meaning In Female)
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, महिलाओं में बाईं आंख का फड़कना शुभ माना जाता है. यह महिला को भविष्य में सफलता मिलने और अच्छी खबर मिलने की ओर इशारा करता है. महिलाओं के लिए बाईं आंख का फड़कना धनलाभ, करियर में ग्रोथ की ओर इशारा करता है.
पुरुषों में बाईं आंख का फड़कना (Eye Twitching Meaning In Male)
महिलाओं के विपरीत पुरुषों के लिए बाईं आंख का फड़कना अशुभ माना जाता है. पुरुषों में बाईं आंख का फड़कना लड़ाई और विवाद होने की ओर इशारा करता है. यह किसी पुराने दुश्मन से विवाद होने का संकेत हो सकता है. यह चिंता, तनाव और किसी अनहोनी की ओर इशारा करता है. पुरुषों को ऐसे संकेत नजर आते हैं तो इन्हें सावधान हो जाना चाहिए. अगर नीचली पलक फड़कती है, तो यह भविष्य में मानसिक और शारीरिक तौर पर परेशानी होने को दर्शाती है.
ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: चाणक्य नीति के इन 4 गुणों को अपनाने से घर आती है मां लक्ष्मी, धन-धान्य से भरेगा जीवन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines