Ekadashi ke Upay: धार्मिक ग्रंथों में एकादशी और पूर्णिमा के व्रत को सर्वोच्च बताते हुए इनकी अनन्य महिमा कही गई है। हिंदू पंचांग के अनुसार एक वर्ष में कुल 24 एकादशियां (12 कृष्ण पक्ष एवं 12 शुक्ल पक्ष में) आती हैं। ये सभी किस माह में आती हैं, इस आधार पर अलग-अलग नाम दिए गए हैं। फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को आमलकी एकादशी की संज्ञा दी गई है।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी के व्रत से ब्रह्म हत्या के पाप से भी मुक्ति मिल जाती है। यदि कोई व्यक्ति अत्यधिक गरीबी में जी रहा है तो वह भी इस व्रत के प्रभाव से धनी बन जाता है। इसी प्रकार जो लोग मरने के बाद भूत, पिशाच आदि निकृष्ट योनियों में चले जाते हैं, वे भी इसके प्रभाव से मुक्त होकर स्वर्ग जाते हैं। यही कारण है कि एकादशी को इतना अधिक महत्व दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Ekadashi Vrat: भगवान विष्णु की एकादशी पर ऐसे करें पूजा, मां लक्ष्मी घर देगी घर के सब भंडार
फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर अवश्य करें ये कार्य (Ekadashi ke Upay)
यदि आप अपने जीवन में तरक्की चाहते हैं तो आपको एकादशी के उपाय अवश्य करने चाहिए। ये उपाय बहुत ही आसान हैं और व्यक्ति को समस्त कष्टों से मुक्ति प्रदान करने में समर्थ हैं। जानिए इनके बारे में
एकादशी का व्रत करें। इस दिन भगवान विष्णु एवं लक्ष्मीजी की पूजा करें। उनका अभिषेक करें। उन्हें पीले वस्त्र, पीले फूल, पीले रंग की पुष्प माला, मिठाई, फल आदि प्रदान करें। उन्हें भोग में केवल फल अर्पित करें। इसके बाद यथासंभव गाय को चारा खिलाएं तथा गरीबों को वस्त्र, भोजन आदि प्रदान करें।
यह भी पढ़ें: किसी भी एकादशी पर कर लें ये उपाय, घर में बरसने लगेगा पैसा
इस उपाय को किसी भी एकादशी पर किया जा सकता है। उपाय के अनुसार एकादशी पर किसी मंदिर में स्थित पीपल के वृक्ष को जल चढ़ाएं। इसके बाद उस वृक्ष की परिक्रमा कर उसके समीप देसी घी का दीपक जलाएं। तत्पश्चात् पीपल में स्थित भगवान श्रीहरि का ध्यान करते हुए उनसे अपनी मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना करें। इस उपाय से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
एकादशी पर तामसिक भोजन भी नहीं करना चाहिए। इस दिन अंडा, मांस, मछली, लहसुन, प्याज आदि की पूरी तरह निषेध करना चाहिए। पूरे दिन में केवल एक बार भोजन करें, वह भी फलाहार ही होना चाहिए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
शनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines