Ekadashi ke Upay: सनातन धर्म में एकादशी तिथि को अत्यधिक शुभ माना गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी (अथवा ग्यारस) तिथि को भगवान विष्णु की प्रिय तिथि माना गया है। इस दिन किए गए दान-पुण्य का अखंड फल मिलता है।
कहा जाता है कि इस दिन भगवान श्रीहरि की सच्चे मन से आराधना करने पर व्यक्ति का दुर्भाग्य और जन्म-मृत्यु के चक्र से पीछा छूट जाता है। मृत्यु के पश्चात् वह मोक्ष प्राप्त करता है। इस बार एकादशी 18 मार्च 2023, शनिवार को आ रहा है।
शास्त्रों में एकादशी के उपाय बताए गए हैं। ज्योतिषी मोहर सिंह के अनुसार इन उपायों को करने से व्यक्ति की समस्या तुरंत दूर होती है। उसका दुर्भाग्य नष्ट होकर सौभाग्य जाग उठता है। जानिए ऐसे ही कुछ टोने-टोटकों के बारे में
यह भी पढ़ें: Ekadashi Vrat: एकादशी के टोटके बना देते हैं बिगड़ी किस्मत, हर मनोकामना होती है पूरी
एकादशी पर करें ये उपाय (Ekadashi Ke Upay)
- एकादशी के दिन आप नर्सरी से गेंदे का पौधा लाकर उसे छत पर रखें। ऐसा करने से गुरु की अनुकूलता प्राप्त होती है और भाग्य चमक उठता है।
- एकादशी का उपाय (Ekadashi Ke Upday) करके आप आर्थिक समृद्धि भी पा सकते हैं। घर में तुलसी के पौधे को ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में रखना चाहिए। ग्यारस के दिन सूर्यास्त के समय इस तुलसी के पौधे के निकट गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे पैसों की तंगी दूर होती है।
- इस दिन सुबह जल्दी उठ कर किसी मंदिर में स्थित पीपल अथवा बरगद के पेड़ के पास जाएं। उसे पानी से सींचें तथा उसमें देसी घी का दीपक जलाएं। इसके बाद वहां पर थोड़ी देर शांति से बैठकर भगवान का नाम स्मरण करें और घर वापिस आ जाएं। यह उपास मानसिक अशांति और तनाव को दूर करता है। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं भी इससे दूर हो जाती हैं।
- एकादशी के दिन सभी तरह के तामसिक भोजन (मांस, मदिरा, अंडा, मछली, लहसुन-प्याज, तेज नमक-मिर्च आदि) से दूर रहना चाहिए। यदि हो सके तो इस दिन फलाहार करना चाहिए। ऐसा करने से भी भाग्य मेहरबान होता है।
यह भी पढ़ें: Ekadashi Vrat: उत्पन्ना एकादशी पर करें ये 5 टोटके, साक्षात लक्ष्मीजी भर देंगी भंडार
- एकादशी के दिन किसी विष्णु मंदिर में जाकर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। उन्हें पीले रंग के पुष्प, माला, वस्त्र, मिठाई अर्पित करें। गाय के घी का दीपक जलाएं। भगवान को पीले केसर या चंदन का तिलक लगाएं। इससे भी सूर्य तथा गुरु ग्रह की अनुकूलता प्राप्त होती है और जन्मकुंडली में अशुभ चल रहे ग्रहों का शुभ प्रभाव मिलता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines