हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Trigrahi Yog 2024: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, वृषभ राशि में आज से बना प्रभावशाली त्रिग्रही योग

Trigrahi Yog 2024: 19 मई, 2024 से बृहस्पति, सूर्य और शुक्र की युति से ‘त्रिग्रही योग’ का निर्माण हो रहा है, जिसका जीवन के हर पहलू पर जबरदस्त असर होने की संभावना है। वहीं, 5 राशियों के जातकों के जीवन में यह योग सकारात्मक बदलाव लाएगा। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं और इनके जीवन पर क्या असर होगा।

विज्ञापन

Trigrahi Yoga 2024: 19 मई से शुक्र ग्रह ने वृषभ राशि में प्रवेश कर लिया है। शुक्र का मेष राशि से वृषभ में यह राशि परिवर्तन आज सुबह 8 बजकर 51 मिनट पर हुआ। इसके साथ ही वृषभ राशि में एक साथ 3 बहुत महत्वपूर्ण ग्रहों—बृहस्पति, सूर्य और शुक्र—की युति से ‘त्रिग्रही योग’ का निर्माण हो रहा है, जिसका असर देश-दुनिया और जीवन के हर क्षेत्र पर पड़ेगा। यह योग कालपुरुष कुंडली में दशम भाव (घर) यानी ‘कर्मस्थान’ में बन रहा है, जो व्यापार, करियर और पेशे को विशेष रूप से प्रभावित करेगा। सभी 12 राशियां पर भी इसका व्यापक असर होने की संभावना है, लेकिन 5 राशियों के लिए यह भाग्योदय सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं और इन पर क्या असर होगा?

त्रिग्रही योग का राशियों पर असर

वृषभ राशि:

वृषभ राशि के जातकों पर बृहस्पति, सूर्य और शुक्र की युति से बने त्रिग्रही योग का काफी अनुकूल असर होने के योग हैं। वे स्वयं को मानसिक तौर पर मजबूत और आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। स्टूडेंट्स जातकों को करियर में प्रगति और नए अवसर मिलेंगे। इस योग के प्रभाव से धन लाभ होने के प्रबल योग हैं, जिससे आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।

सिंह राशि:

त्रिग्रही योग के प्रभाव से सिंह राशि के जातकों पर अच्छा और सकारात्मक प्रभाव होने के योग बन रहे हैं। आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी, लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। नई योजनाओं और उद्यमों की योजनाएं बनेंगी, जो समय के साथ काफी लाभकारी सिद्ध होगी। राजनीति से जुड़े जातकों का सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। ओवरऑल स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि:

कन्या राशि के जातकों पर बृहस्पति, सूर्य और शुक्र की युति का असर पॉजिटिव और उत्साह बढ़ाने वाला है। आपकी वाणी में विनम्रता आएगी, जिसका लाभ आपके वार्तालाप और संचार कौशल पर पड़ेगा। व्यापार और कारोबार में उन्नति होगी, इससे जुड़े यात्रा के अवसर मिलेंगे, जो लाभकारी होगा। उच्च शिक्षा से जुड़े जातकों को रिसर्च के काम में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि:

इस साल बन रहे इस त्रिग्रही योग के प्रभाव से कर्क राशि के जातकों के परिवार और प्यार के जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। मन शांत और पॉजिटिव रहेगा और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, मान-सम्मान मिलेगा। उचित प्रयास से धन लाभ होगा। नौकरीपेशा जातकों के नौकरी में प्रमोशन के योग हैं।
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 5 राशियों पर संकट के बादल, मंगल के रेवती नक्षत्र में गोचर का धन, व्यापार, नौकरी, हेल्थ पर भारी असर

मकर राशि:

कन्या राशि के जातकों पर तीन ग्रहों की युति से बने त्रिग्रही योग का असर बेहतर रिजल्ट दिलाने वाला सिद्ध हो सकता है। बेरोजगारों को उनकी पसंद की नौकरी मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में तरक्की मिल सकती है। कारोबार और व्यापार विस्तार होने के योग हैं, जो लाभ बढ़ा देगा। स्वास्थ्य अच्छा और मन प्रसन्नरहेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: शनि से 7 राशियों के लोग हो जाएं सावधान, उल्टी चाल और टेढ़ी नजर से जिंदगी में बढ़ा देंगे कष्ट

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola