Earthquake: आज भूकंप से दिल्ली-एनसीआर समेत नेपाल और उत्तराखंड हिल गया। भूकंप के झटके से लोगों में कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई थी। लेकिन क्या आपको पता है भूकंप आने का मुख्य कारण क्या होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भूकंप आने के सबसे मुख्य कारण जब भगवान विष्णु की शैय्या यानी शेषनाग करवट बदलते हैं तो पृथ्वी हिल जाती है और आम तौर पर इसी महीने में अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु करवट बदलते हैं, जिस कारण पृथ्वी लोक पर कंपन महसूस होता है। आइए भूकंप के बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्यों आता है भूकंप
पहली मान्यता
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पृथ्वी को माता के रूप में माना गया है। इसके साथ ही पृथ्वी को मंगल ग्रह की माता कहा जाता है। मान्यता है कि जब हिरण्याक्ष ने धरती को समुद्र तल में पहुंचा दिया तब उस समय पृथ्वी को निकालने के लिए भगवान विष्णु ने वराह अवतार लिया था। भगवान वराह ने हिरण्याक्ष का वध किया और पृथ्वी को व्यवस्थित तरीके से विकास किया। ताकि पृथ्वी पर जीवन यापन हो सकें।
ये भी पढ़ें- Earthquake: कार से फर्राटा भरते हुए आ जाए भूकंप, तो न करें यह गलती
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जब वराह भगवान ने पृथ्वी को स्थापित कर दिया तब उस समय पृथ्वी ने भगवान वराह से कुछ समय साथ रहने के लिए आग्रह की। पृथ्वी के आग्रह पर वराह भगवान साथ रहने को तैयार हो गए। कुछ दिनों बाद पृथ्वी को एक पुत्र की प्राप्ति हुई जिसका नाम मंगल रखा गया। आगे जाकर मंगल ग्रह के नाम से जाना गया। धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रह स्वभाव से काफी क्रोध और विनाशकारी ग्रह बताया गया है। कहा जाता है कि मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव से भूकंप, आगजनी और कई तरह की विनाशकारी आपदा आती है।
दुसरी मान्यता
पौराणिक कथाओं के अनुसार, पृथ्वी का सारा भार शेषनाग उठाए हुए हैं। यानी भगवान विष्णु के शैय्या शेषनाग के सिर पर पृथ्वी टिका हुआ है। मान्यता है कि जब शेषनाथ करवट बदलते हैं तो पृथ्वी पर भूकंप आने लगती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
14 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines