Durva Ke Upay: मुगल काल के प्रसिद कवि रहीम का एक दोहा है, “रहिमन देखि बड़ेन को, लघु न दीजिए डारि, जहां काम आवे सुई, कहा करे तरवारि।” जी हां, ज्योतिष में ऐसे बहुत से उपाय हैं जिन्हें करने के लिए आपको किसी तरह के लंबे-चौड़े विधान की जरूरत नहीं है। लेकिन उनका प्रभाव बहुत ही जबरदस्त होता है। आप बिना किसी मंत्र अनुष्ठान, या अन्य धार्मिक कर्मकांड के भी अपने जीवन को संवार सकते हैं।
ज्योतिष शास्त्र और वास्तु में दूर्वा (दूब अथवा घरेलू घास की एक किस्म) से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों के जरिए आप धन-संपत्ति पा सकते हैं, अपने बिगड़े काम बना सकते हैं और गणेशजी की कृपा भी पा सकते हैं। जानिए दूर्वा के उपायों के बारे में
यह भी पढ़ेंः Shaniwar Ke Upay: शनि को करें ये तांत्रिक टोटके तो दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाएगा
दूर्वा के इन टोटकों से बदलेगी किस्मत (Durva Ke Upay)
- बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा कर उन्हें दूर्वा अर्पित करें। दूर्वा को उनके मस्तक पर चढ़ाएं अथवा उनके पैरों में रख दें। लगातार 7 बुधवार ऐसा करने से व्यक्ति के बिगड़े काम बनने लगते हैं। ध्यान रखें कि गणेश जी को चढ़ाई जाने वाली दूर्वा ऐसे स्थान से लें जहां लोग जूते-चप्पल न ले जाते हों, अथवा थूकते न हों।
- घर में एक मिट्टी का गमला लेकर आए, उसमें दूर्वा लगाएं। इस दूर्वा को प्रतिदिन पानी दें और इसकी देखभाल करें। गमले में चींटियों के लिए कुछ मीठा अथवा पक्षियों के लिए दाना भी डाल दें। जैसे-जैसे चींटियां या पक्षी दाना खाएंगे, आपके घर में समृद्धि बढ़ने लगेगी। ध्यान रखें यह गमला छत पर या बालकनी में होना चाहिए ताकि पक्षी आ सकें।
यह भी पढ़ेंः अशुभ नहीं शुभ होता है 13 का अंक, नए काम स्टार्ट करने के लिए इससे बढ़िया मुहूर्त नहीं होता
- घर के मंदिर में एक छोटे से मिट्टी के कुल्हड़ या बर्तन में मिट्टी भरकर उसमें दूर्वा लगाएं। इस तरह घर के मंदिर में उगाई गई दूर्वा शुभ मानी जाती है। इस दूर्वा को आप भगवान गणपति को मां पार्वती को भी चढ़ा सकते हैं। यदि किसी कारण से यह दूर्वा सूख जाएं तो उसके स्थान पर नई दूर्वा लाकर लगा दें। घर के मंदिर में रखी गई
- घर के ईशान कोण में तुलसी का पौधा लगाएं, उस पौधे के पास ही एक गमले में दूर्वा लगाएं। इस दूर्वा की देखभाल करें। इसी से पूजा करें, इन दोनों गमलों के आस-पास साफ-सफाई रखें। यह उपाय घर में सुख और शांति लाता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
9 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
10 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
13 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines