पितृ पक्ष के दौरान 5 रूपों में घर आते हैं पितर देव, इन्हें कभी न लैटाएं खाली हाथ
Pitru Paksha Shradh: पितृ पक्ष में पितर 5 रूपों में घर पधारते हैं। ऐसे में इन्हें कभी भी खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए।
Edited By Dipesh Thakur

Pitru Paksha Shradh
Edited By Dipesh Thakur

Pitru Paksha Shradh
Pitru Paksha Shradh: पितृ पक्ष चल रहा है और इसकी समाप्ति में अब महज 3 दिन शेष हैं। जानकारों के मुताबिक पितृ पक्ष के बकी बचे 3 दिन पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए खास हैं। पितृ पक्ष के इन दिनों में पितरों के निमित्त श्राद्ध (तर्पण और पिंडदान) किया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि पितृ पक्ष में ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। वहीं पितृ पक्ष में मान्यता यह है कि इस दौरान पितर धरती पर आते हैं। कहते हैं कि पतरों का प्रकृति से खास संबंध होता है। पितृ पक्ष के दौरान इंसान से लेकर पक्षी तक कई रूपों में पितक आपगे द्वार पर आ सकते हैं। बस हमें उन्हें पहचान करके उनकी सेवा का ध्यान रखना है। आइए जानते हैं कि पितृ पक्ष में आपके घर किन-किन रूपों में आ सकते हैं।
पितृ पक्ष के दौरान घर आए कौए को कभी भगाएं नहीं, बल्कि उसे भोजन प्रदान करें। कहा जाता है कि ऐसा न करने पर पितर नाराज हो जाते हैं। पितरों की नाराजगी के परिणामस्वरूप जीवन में कई प्रकार के संकट आते हैं। आर्थिक संकट तो इनमें से प्रमुख है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष में 16 दिनों तक कौए के द्वारा ही पितर अन्न ग्रहण करते हैं। इससे न सार्फ वो तृप्त होते हैं,बल्कि अपने परिजनों को खूब आशीर्वाद भी देते हैं।
धर्म शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, पितृ पक्ष के दौरान अगर कोई गरीब, असहाय या मेहमान आपके द्वार आए तो उसका अनादर ना करें। बल्कि इनके भोजन की उचित व्यवस्था करें। ऐसा ना करने पर पितर देव नाराज हो जाते हैं।
पितृ पक्ष के दौरान गाय और कुत्ते का द्वार पर आना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर ये रास्ते में दिख जाएं तो मारकर न भगाएं, बल्कि इन्हें कुछ ना कुछ खाने के लिए जरूर दें। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को संतुष्टि मिलती है। जिससे घर-परिवार में बरकत होती रहती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: