falseदशहरा पर जवारे का यह उपाय बना देगा धनवान! दुर्गा विसर्जन के लिए शुभ मुहूर्त जानिए
Author: Dipesh Thakur
2023-10-24 10:17:06
Durga Visarjan 2023, Jaware Ka Upay: आज देश भर में दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। इसके साथ ही आज मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन भी किया जाएगा। जो लोग नवरात्रि के दौरान पंडालों में दुर्गा की प्रतिमा की स्थापित किए हैं, वे आज नहीं बल्कि कल यानी 25 अक्टूबर शुभ मुहूर्त में माता की प्रतिमा का विसर्जन करेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्योतिष शास्त्र के जानकार बता रहे हैं कि दशहरा इस बार मंगलवार को है, ऐसे में इस दिन माता की प्रतिमा का विर्जसन नहीं किया जा सकेगा। शास्त्रों में ऐसा विधान है कि मंगलवार के दिन मां दुर्गा को विदा नहीं किया जाता है। ऐसे में मां दुर्गा की प्रतिमा के आसपास जो जवारे बोए हैं, उनसे जुड़ा अगर एक उपाय कर लेंगे तो आर्थिक स्थिति में दिन रात तरक्की होगी। आइए जानते हैं जवारे के उपयों के बारे में।
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन 2023 शुभ मुहूर्त
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन 25 अक्टूबर को रवि योग में करना अधिक उपयुक्त और शुभ रहेगा। पंचांग के अनुसार, 25 अक्टूबर बुधवार को रवियोग सुबह 6 बजकर 28 मिनट से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही इस दिन वृद्धि योग का भी खास संयोग बन रहा है। वृद्धि योग दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक है। ऐसे में 25 अक्टूबर को मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम सूर्योदय के बाद किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: 30 साल बाद दशहरा पर दुर्लभ योग! 3 राशियों को मिलेगा राजयोग जैसा सुख और ऐश्वर्य
दुर्गा विसर्जन पर जवारे का उपाय
दुर्गा विसर्जन के दिन घटस्थापना के समय जो जावरे बोए गए थे उसका भी विसर्जन किया जाता है। ऐसे में जावरे के विसर्जन से पहले उससे जुड़ा एक उपाय करने से धन-धान्य में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में दुर्गा विसर्जन के दिन जावरे को सबसे पहले परिवार के सदस्यों के बीच बांटे और उसमें से कुछ जावरे अपने पास रख लें। फिर उन जवारों को तिजरी या धन रखने वाले स्थान पर रख लें। मान्यता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है, साथ ही साथ धन-दौलत में भी वृद्धि होती है।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines