दशहरा पर जवारे का यह उपाय बना देगा धनवान! दुर्गा विसर्जन के लिए शुभ मुहूर्त जानिए

Durga Visarjan 2023: दशहरा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लेकिन मंगलवार होने की वजह से आज दुर्गा विसर्जन नहीं किया जाएगा। ऐसे में जानिए दु्र्गा विसर्जन के लिए शुभ मुहूर्त और जावरे का उपाय।

durga visarjan 2023

durga visarjan 2023

विज्ञापन

Durga Visarjan 2023, Jaware Ka Upay: आज देश भर में दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। इसके साथ ही आज मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन भी किया जाएगा। जो लोग नवरात्रि के दौरान पंडालों में दुर्गा की प्रतिमा की स्थापित किए हैं, वे आज नहीं बल्कि कल यानी 25 अक्टूबर शुभ मुहूर्त में माता की प्रतिमा का विसर्जन करेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्योतिष शास्त्र के जानकार बता रहे हैं कि दशहरा इस बार मंगलवार को है, ऐसे में इस दिन माता की प्रतिमा का विर्जसन नहीं किया जा सकेगा। शास्त्रों में ऐसा विधान है कि मंगलवार के दिन मां दुर्गा को विदा नहीं किया जाता है। ऐसे में मां दुर्गा की प्रतिमा के आसपास जो जवारे बोए हैं, उनसे जुड़ा अगर एक उपाय कर लेंगे तो आर्थिक स्थिति में दिन रात तरक्की होगी। आइए जानते हैं जवारे के उपयों के बारे में।

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन 2023 शुभ मुहूर्त

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन 25 अक्टूबर को रवि योग में करना अधिक उपयुक्त और शुभ रहेगा। पंचांग के अनुसार, 25 अक्टूबर बुधवार को रवियोग सुबह 6 बजकर 28 मिनट से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही इस दिन वृद्धि योग का भी खास संयोग बन रहा है। वृद्धि योग दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक है। ऐसे में 25 अक्टूबर को मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम सूर्योदय के बाद किया जा सकता है।

Advertisment

दुर्गा विसर्जन पर जवारे का उपाय

दुर्गा विसर्जन के दिन घटस्थापना के समय जो जावरे बोए गए थे उसका भी विसर्जन किया जाता है। ऐसे में जावरे के विसर्जन से पहले उससे जुड़ा एक उपाय करने से धन-धान्य में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में दुर्गा विसर्जन के दिन जावरे को सबसे पहले परिवार के सदस्यों के बीच बांटे और उसमें से कुछ जावरे अपने पास रख लें। फिर उन जवारों को तिजरी या धन रखने वाले स्थान पर रख लें। मान्यता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है, साथ ही साथ धन-दौलत में भी वृद्धि होती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ