हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

आषाढ़ मासिक दुर्गाष्टमी पर चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, नई नौकरी के साथ व्यापार में होगा अपार धन लाभ

Durga Ashtami Rashifal: आषाढ़ माह की दुर्गाष्टमी 14 जुलाई, 2024 मनाई जाएगी। इस पावन मौके पर मां दुर्गा की कृपा से 3 राशियों के जातकों की किस्मत का सितारा बुलंद होने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Durga Ashtami Rashifal: हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि जगतजननी मां देवी दुर्गा को समर्पित है। इसलिए यह दिन दुर्गाष्टमी कहा गया है। आषाढ़ माह का दुर्गाष्टमी व्रत 14 जुलाई को पड़ रहा है। मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा की जाती है। इसी के साथ व्रत भी रखा जाता है। देवी दुर्गा को समर्पित मासिक दुर्गाष्टमी व्रत पर 3 राशियों की किस्मत का सितारा बुलंद होने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में देवी मां की कृपा से क्या बदलाव आने के योग बन रहे हैं?

मेष राशि

देवी माता की कृपादृष्टि से किस्मत आपका साथ देगी। आपके मन में सोचे हुए काम वास्तविक रूप से सामने आएंगे। आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि होने की संभावनाएं हैं। जिससे आपकी सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। रुका हुआ कोई पुराना कार्य भी पूरा हो सकता है। व्यापार धन का निवेश लाभदायक रहने वाला है। कारोबार से शानदार मुनाफा होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय काफी लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। मनचाही जगह ट्रांसफर होने योग हैं, साथ ही सैलरी भी बढ़ने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। संतान पक्ष से शुभ संदेश प्राप्त होगा।

सिंह राशि

जगतजननी देवी दुर्गा के शुभ प्रभाव से आपके जीवन से दुःख के दिन दूर होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के वेतन और पद दोनों में वृद्धि हो सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्टूडेंट्स जातकों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। हायर एजुकेशन करने वालों को खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही जातक के धन में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े जातकों नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पारिवारिक जीवन में माता-पिता का स्नेह बरकरार रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य होने के योग हैं। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। संतान सुख उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य समस्याएं दूर होंगी।

विज्ञापन

धनु राशि

देवी माता की कृपादृष्टि से भाग्य आपके साथ है। नौकरी पेशा वाले जातकों के पद या वेतन या दोनों में वृद्धि होने के योग हैं। साथ ही आपको धन कमाने के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। उचित संचालन से यह आपकी आजीविका का मुख्य स्रोत सिद्ध हो सकता है। साथ ही पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होने की संभावना है। व्यापारियों के लिए यह समय बेहद लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। अचानक धन की प्राप्ति होने के योग हैं। आपको को ससुराल पक्ष से उपहार और धन आदि मिल सकते हैं। कोर्ट-कचहरी की मामले में आपकी जीत होगी। विरोधियों को आपसे भय लगेगा।

ये भी पढ़ें: चंद्र दोष को दूर भगाएंगे ये 5 ज्योतिष उपाय, वरना रुक जाएगी पर्सनल और प्रोफेशनल तरक्की

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Sawan Somwar 2024: बहुत खास है सावन का पहला सोमवार, इन 5 अद्भुत योग में शिव पूजा से पूरी होगी सभी मनोकामना!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola