---विज्ञापन---

ज्योतिष

अक्षय तृतीया से शुरू होगा इन 7 राशियों का ‘गोल्डन टाइम’, धन रखने के लिए कम पड़ जाएगी तिजोरी

हिन्दू पंचांग और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन ग्रहों की स्थिति के हिसाब से अनेक राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिसमें गजकेसरी राजयोग और मालव्य योग भी शामिल हैं। इन राजयोगों के असर से 7 राशियों गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

अक्षय तृतीया, जिसे आखा तीज भी कहते हैं, हिन्दू पंचांग के अनुसार वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इसे अबूझ मुहूर्त कहा जाता है यानी इस दिन किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए अलग से मुहूर्त निकालने की आवश्यकता नहीं होती। आपको बता दें कि ‘अक्षय का अर्थ है: जिसका कभी क्षय न हो यानी जो कभी समाप्त न हो। मान्यता है, इस दिन किए गए शुभ कर्मों का फल अनंत गुना बढ़ता है और अक्षय रहता है। इस साल अक्षय तृतीया 30 अप्रैल, 2025 को पड़ रही है।

अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं ये योग-राजयोग

अक्षय तृतीया का पर्व 2025 में अत्यंत विशेष ज्योतिषीय संयोगों के साथ आ रहा है। इस दिन कई दुर्लभ और अत्यंत शुभ राजयोगों का निर्माण हो रहा है, जो इसे धन, समृद्धि और शुभारंभ के लिए अत्यंत फलदायी बनाते हैं। ये योग और राजयोग हैं:

---विज्ञापन---

1. चतुर्ग्रही योग: इस दिन मीन राशि में शनि, बुध, शुक्र और राहु एक साथ विराजमान रहेंगे। इन चार ग्रहों की युति से चतुर्ग्रही योग का निर्माण होता है, जो जीवन में विशेष परिवर्तन, विलासिता और अद्भुत अवसरों का संकेत देता है।

2. मालव्य योग: मालव्य योग, पंच महापुरुष योगों में से एक है। यह तब बनता है जब शुक्र केंद्र में उच्च या स्वगृह में स्थित हो। चतुर्ग्रही योग के साथ यह योग धन, वैभव, ऐश्वर्य, और भोग-विलास की प्राप्ति कराता है।

---विज्ञापन---

3. लक्ष्मी नारायण योग: बुध और शुक्र की शुभ युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होता है। यह योग व्यापार, वित्तीय सफलता और भौतिक सुखों की प्राप्ति में सहायक होता है।

4. गजकेसरी योग: चंद्रमा और गुरु वृषभ राशि में एक साथ विराजमान रहेंगे। इससे अत्यंत शुभ गजकेसरी योग का निर्माण होता है, जो बुद्धिमत्ता, कीर्ति, मान-सम्मान और राजकीय लाभ देता है।

---विज्ञापन---

5. रवि योग: इस दिन रवि योग भी बन रहा है। यह योग किसी भी शुभ कार्य को आरंभ करने के लिए अत्यंत श्रेष्ठ माना जाता है। बाधाएं दूर होती हैं और सफलता सुनिश्चित होती है।

6. सर्वार्थ सिद्धि योग: सर्वार्थ सिद्धि योग का विशेष महत्व होता है। यह योग किसी भी कार्य को पूर्ण सफलता के साथ सिद्ध करने में सहायक होता है।

---विज्ञापन---

अक्षय तृतीया पर बने योग और राजयोग का राशियों पर असर

इस साल अक्षय तृतीया पर बन रहे योग और राजयोग सिर्फ एक दिन के लिए नहीं, बल्कि आने वाले कई महीनों तक प्रभावशाली रह सकते हैं। जिन 7 राशियों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, उनके लिए यह सुनहरा समय साबित हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय गजकेसरी योग के कारण बेहद शुभ रहेगा। धन, संपत्ति और निवेश में लाभ होगा। करियर में अप्रत्याशित उन्नति के योग बन रहे हैं और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। साथ ही सोने-चांदी जैसे कीमती धातुओं में निवेश से लाभ मिलने की संभावना है।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए सर्वार्थ सिद्धि योग अत्यंत फलदायी सिद्ध होगा। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। प्रॉपर्टी से लाभ के योग बन रहे हैं और पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए लक्ष्मी नारायण योग अत्यधिक शुभ रहेगा। इस योग से धनवृद्धि के प्रबल संकेत हैं। व्यापार में अचानक बड़ा लाभ हो सकता है, साथ ही सरकारी कार्यों में सफलता और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि भी संभव है।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को शुक्र के कारण बन रहे मालव्य योग का लाभ मिलेगा। जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी और कलात्मक क्षेत्रों में प्रसिद्धि एवं सम्मान प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए गुरु और चंद्रमा के योग से गजकेसरी राजयोग प्रभावी रहेगा। इस समय आय के नए स्रोत बनेंगे, मानसिक दृढ़ता और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है और साझेदारी में लाभ होगा।

---विज्ञापन---

मकर राशि

मकर राशि के लिए मालव्य योग अत्यंत लाभकारी रहेगा। इस दौरान जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। नई गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होने के संकेत हैं।

मीन राशि

मीन राशि में शनि, बुध, शुक्र और राहु के एक साथ होने से चतुर्ग्रही योग बन रहा है। यह समय नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम है। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। विदेश यात्रा या विदेश से लाभ के योग भी बन रहे हैं। साथ ही मानसिक शांति और आध्यात्मिक विकास होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: पंच केदार धाम का रहस्य जहां पांडवों ने की थी खेती, आज भी बर्फीली भूमि पर अपने आप उगती है धान की फसल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 16, 2025 10:57 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola