हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Dry Tree Dream Meaning: सपने में सूखा पेड़ देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

Dry Tree Dream Meaning: क्या आपको सपने में सूखा या बिना पत्तों वाला पेड़ दिखते हैं, तो इसे हल्के में न लें, क्योंकि स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह धन, रिश्तों, करियर या मानसिक तनाव से जुड़ा संकेत हो सकता है. हालांकि कई मान्यताओं में इसे पुरानी चीजें छोड़कर नई शुरुआत का इशारा भी माना गया है.

विज्ञापन

Dry Tree Dream Meaning: क्या आप जानते है कि केवल हम इंसान ही सपने देख सकते हैं!और इन सपनों में हम कुछ भी देख सकते हैं. जी हाँ, यही कारण है कि कई बार हम ऐसे सपने देख लेते हैं जो उठने के बाद भी दिमाग में घूमते रहते हैं. उन्हीं में से एक है सूखा या बिना पत्तों वाला पेड़ दिखना. ऐसे सपने के बाद अक्सर लोग सोचने लगते हैं कि कहीं यह किसी परेशानी का इशारा तो नहीं है? आपको बता दें कि स्वप्न शास्त्र में इस सपने को हल्के में नहीं लिया गया है. मान्यता है कि यह पैसों, रिश्तों, करियर या मानसिक हालत से जुड़ा कोई संकेत हो सकता है. हालांकि हर बार इसका मतलब बुरा ही हो, ऐसा भी जरूरी नहीं है. कई बार यह जिंदगी में नई शुरुआत करने का इशारा भी माना जाता है. आइए जानते हैं, सपने में सूखा पेड़ देखना है किस-किस बात का संकेत होता है?

पैसों में सावधानी

स्वप्न शास्त्र में कहा गया है कि अगर सपने में सूखा पेड़ दिखे, तो खर्च और पैसों के मामलों में थोड़ा संभलकर चलना अच्छा होगा. बिजनेस में नुकसान, कोई डील अटकना या बेवजह खर्च बढ़ने जैसी बातें सामने आ सकती हैं. अगर आप खुद को उस पेड़ के नीचे खड़ा देखते हैं, तो आर्थिक फैसले सोच-समझकर लेने की सलाह दी जाती है.

यह भी पढ़ें: Numerology Birth Date: इन डेट्स में जन्मे लोग फ्लर्ट करने में होते हैं सबसे ‘डिसेंट’, हर कोई हो जाता है इंप्रेस

विज्ञापन

ओवरथिंकिंग या भविष्य की टेंशन

यह सपना इस बात का भी संकेत हो सकता है कि आप अंदर ही अंदर किसी बात को लेकर परेशान हैं. लगातार तनाव, ओवरथिंकिंग या भविष्य की टेंशन भी ऐसे सपनों की वजह मानी जाती है. कई बार यह मन की थकान और कम होती ऊर्जा की तरफ भी इशारा करता है.

रिलेशनशिप में दूरी

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में सूखा पेड़ दिखना, परिवार या करीबी रिश्तों में बढ़ती खटास का संकेत भी हो सकता है. अगर सपने में पेड़ गिरता नजर आए, तो इसे बड़े विवाद या आपसी दूरी की चेतावनी माना गया है. ऐसे समय में अक्सर बातचीत बंद करने के बजाय खुलकर बात करना बेहतर होता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Birth Date Numerology: इन बर्थ डेट वालों की ओर खिंचे चले आते हैं लोग, कॉन्फिडेंस से लिखते हैं सफलता की कहानी

करियर से जुड़े संकेत

अगर आप नौकरी बदलने, प्रमोशन या बिजनेस में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह सपना बता सकता है कि रास्ते में कुछ रुकावटें आ सकती हैं. ऐसे में जल्दबाजी करने के बजाय अपनी प्लानिंग और उसके कार्यरूप को दोबारा देखना समझदारी होगी.

विज्ञापन

पुरानी आदतों को छोड़ें

स्वप्न शास्त्र की कुछ मान्यताओं के अनुसार सपने में सूखा पेड़ दिखना यह भी कहता है कि अब पुरानी आदतों, बेकार की बातों या रुकी हुई सोच को छोड़ने का वक्त आ गया है. स्वप्न शास्त्र में ऐसे सपने के बाद पौधों को पानी देने, जरूरतमंद की मदद करने और अपने इष्टदेव का स्मरण करने की बात भी कही गई है.

यह भी पढ़ें: Birth Date Numerology: एक साथ ‘कई रिश्ते’ संभाल लेते हैं इन खास तारीखों में जन्मे लोग, जानें अंक ज्योतिष का सच

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola