Upay for Money: ज्योतिष में कुछ उपाय इतने सरल और सहज हैं कि उन्हें बिना कष्ट पाए किया जा सकता है। ये आसान होने के साथ-साथ तुरंत ही असर दिखाने वाले भी होते हैं। इसी तरह का एक उपाय है, रोज सुबह उठते ही अपने दोनों हाथों को देखना। यह उपाय सुनने में जितना सरल लगता है, इसका असर भी उतना ही ज्यादा प्रभावशाली और शक्तिशाली है। यह बड़े से बड़े दुर्भाग्य को भी सौभाग्य में बदलने की ताकत रखता है।
यह भी पढ़ें: आज ही अपनाएं ये 5 उपाय, घर से तुरंत दूर होगी नेगेटिव एनर्जी, छप्पर फाड़कर बरसेगा पैसा
इन उपायों से दूर होगा हर संकट (Upay for Money)
अपनी हथेली को देख कर पढ़ें यह मंत्र
डॉ. राजकुमार शास्त्री के अनुसार रोज सुबह उठते ही सबसे पहले अपने दोनों हाथों को मिला कर उन्हें देखना चाहिए। इसके बाद निम्न मंत्र का उच्चारण करना चाहिए और हथेली को ईश्वरस्वरूप मानते हुए भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी को प्रणाम करें।
कराग्रे वसते लक्ष्मीः कर मध्ये सरस्वती
करमूले तु गोविंद: प्रभाते कर दर्शनम
इस प्रकार इस उपाय को प्रतिदिन करने से व्यक्ति का सोया भाग्य जाग उठता है और उसे मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। इसी कारण वह कठिन से कठिन कार्यों को भी बहुत ही आसानी से पूरा कर पाता है।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: आजमाएं ये उपाय, एक महीने में सारा कर्ज चुक जाएगा!
जीवन में मनचाही वस्तु की प्राप्ति के लिए करें ये उपाय
ज्योतिष में गुरु और सूर्य की अनुकूलता से सभी कुछ प्राप्त किया जा सकता है। इन दोनों ग्रहों की कृपा से दरिद्र व्यक्ति के भाग्य में भी राजयोग का निर्माण होता है। अत: इन ग्रहों की अनुकूलता पाने के लिए रोजाना सुबह उठते ही अपने माता-पिता, गुरु तथा घर के बड़े-बुजुर्गों के पैर अवश्य छुएं। इसके साथ ही कभी-कभार अपने हाथ से उनकी कुछ-न-कुछ सेवा अवश्य करें। उन्हें हाथ-पैर दबाएं, उनके पास बैठें। इससे उनका आशीर्वाद मिलेगा और हर कष्ट दूर होगा।
सुख-समृद्धि पाने के लिए
अगर आप लाख प्रयासों के बाद भी मनचाही सफलता और समृद्धि हासिल नहीं कर पा रहे हैं तो इसके लिए भी एक उपाय ज्योतिष में बताया गया है। गणपति तथा लक्ष्मीजी की एक चांदी की प्रतिमा बनवा कर अपने घर के ईशान कोण में स्थापित करवाएं। इनकी प्रतिदिन पूजा करें एवं घी का दीपक जलाएं। इससे बहुत जल्दी समृद्धि प्राप्त होगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
23 hrs agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 day agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
3 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
5 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines