---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

अगले 15 दिन अपनी राशि अनुसार करें ये उपाय, बुलंद होंगे सितारे, कामयाबी कदम चूमेगी

Rashi Ke Upay: नवग्रहों में ग्रहाधिपति सूर्यदेव 16 दिसंबर 2022 (शुक्रवार) को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस घटना को धनु संक्रांति भी कहा जाता है। 16 दिसंबर से ही हिंदू पंचांग के अनुसार खरमास भी आरंभ हो जाएगा। इस माह में समस्त शुभ व मांगलिक कार्यों को करने की स्पष्ट मनाही की गई है। […]

---विज्ञापन---

Rashi Ke Upay: नवग्रहों में ग्रहाधिपति सूर्यदेव 16 दिसंबर 2022 (शुक्रवार) को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस घटना को धनु संक्रांति भी कहा जाता है। 16 दिसंबर से ही हिंदू पंचांग के अनुसार खरमास भी आरंभ हो जाएगा। इस माह में समस्त शुभ व मांगलिक कार्यों को करने की स्पष्ट मनाही की गई है। हालांकि इस पूरे मास में आप कुछ आसान से उपाय करके अपने सोए भाग्य को जगा सकते हैं।

ज्योतिषाचार्य एम.एस. लालपुरिया के अनुसार यदि खरमास में प्रत्येक व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार उपाय करें तो उस पर आने वाले सभी संकट टल जाएंगे और जीवन में तरक्की प्राप्त होगी। जानिए इन आसान उपायों के बारे में

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: सुपारी और जनेऊ का यह टोटका दिलाएगा ताबड़तोड़ कामयाबी, आज ही आजमाएं

सफलता पाने के लिए अपनी राशि अनुसार करें ये उपाय (Rashi Ke Upay)

  • मेष राशि: इस राशि के जातकों को धनु संक्रांति पर गुड़ दान में देना चाहिए। आप यह गुड़ किसी भिखारी को दे सकते हैं, गाय को खिला सकते हैं या किसी जरूरतमंद को दे सकते हैं।
  • वृष राशि: इस राशि के जातकों को सफेद रंग की वस्तुएं यथा तिल, चावल आदि का दान करना चाहिए। इसके अलावा पानी में पांच से सात दाने सफेद तिल के डाल कर उससे स्नान करें। इससे अचानक आने वाले सभी संकट दूर होंगे।
  • मिथुन राशि: इन्हें प्रत्येक बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए। साथ ही गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। इससे सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: अशोक के पत्ते भी बदलते हैं भाग्य, आज ही करें ये 4 उपाय

---विज्ञापन---
  • कर्क राशि: इन्हें सूर्य को प्रतिदिन जल से अर्ध्य चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा भगवान विष्णु को देसी घी और चावल की खिचड़ी का भोग लगाने से घर में साक्षात लक्ष्मी विराजमान होती है।
  • सिंह राशि: सुबह जल्दी स्नान कर ब्रह्म मुहूर्त में एक तांबे के लौटे में जल में लाल पुष्प व लाल चंदन घिस कर मिलाएं एवं उस पानी से सूर्यदेव को अर्ध्य दें। इससे सभी बिगड़े हुए काम बन जाएंगे।
  • कन्या राशि: भगवान विष्णु का पंचाभिषेक कर उन्हें तुलसी के साथ नैवेद्य (प्रसाद) अर्पित करें। इससे सभी सोचे हुए काम पूरे होने लगेंगे। सूर्य की प्रसन्नता हेतु अन्य उपाय (Surya Ke Upay) भी कर सकते हैं।
  • तुला राशि: इस राशि के जातकों को यथासंभव गुड़ एवं गुड़ से बने पदार्थ दान करने चाहिए। इससे घर में शांति बनी रहेगी, दाम्पत्य जीवन मधुर बनेगा।
  • वृश्चिक राशि: धनु संक्रान्ति के दिन लाल कपड़े या लाल रंग की वस्तुओं का दान करें। इससे भविष्य में आने वाले सभी संकटों का नाश होगा और कॅरियर में तरक्की मिलेगी।

यह भी पढ़ेंः Vastu Tips: आज ही घर ले आएं ये 3 चीजें, अगले एक वर्ष तक नहीं होगी पैसे की कमी

  • धनु राशि: सूर्य धनु में गोचर कर बुध और शुक्र के साथ मिलकर बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे। ऐसे में प्रतिदिन सूर्य की पूजा करना व आदित्य ह्रदय स्रोत का पाठ करना जीवन में सफलता लाएगा।
  • मकर राशि: खरमास में मकर राशि वालों को यथासंभव काले कंबल अथवा काले तिल का दान करना चाहिए। इससे मानसिक शांति प्राप्त होगी, स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
  • कुंभ राशि: प्रतिदिन भगवान विष्णु के आगे देसी घी का दीपक जलाएं। भगवान श्रीहरि के द्वादशाक्षर मंत्र का जप करें। इससे सभी तरह की समस्याएं दूर होंगी व जीवन में तरक्की मिलेगी।
  • मीन राशि: इस राशि के जातकों को प्रतिदिन स्नान कर आदित्य ह्रदयस्रोत का पाठ करना चाहिए। यदि यह नहीं हो सके तो रोजाना गायत्री मंत्र की न्यूनतम 10 माला जप करें। इससे हर मनचाही इच्छा पूर्ण होगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 15, 2022 02:29 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola