Diwali Vastu Tips: दिवाली का पर्व हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। पंचांग के मुताबिक इस साल दिवाली का पर्व 12 नवंबर को मनाया जाएगा। दिवाली के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और प्रथम पूज्य भगवान गणेश की पूजा होती है। इस दिन लोग अपने घरों को दीपों से सजाते हैं और लक्ष्मी-गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे में लोग दिवाली से पहले मां लक्ष्मी की पूजा के लिए तैयारी शुरू कर देते हैं। हालांकि दिवाली पूजा की तैयारी में घर के वास्तु का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। ऐसे में आइए वास्तु के अनुसार, जानते हैं कि दिवाली से पहले किन 5 चीजों को घर से निकाल देना चाहिए। ताकि किसी प्रकार का वास्तु दोष उत्पन्न ना हो पाए।
बंद या खराब घड़ी
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, दिवाली की सफाई करने के दौरान अगर आपको अपने घर में किसी प्रकार की बंद घड़ी नजर आए तो उसे या तो सही करवाएं या फिर उसे घर से बाहर निकाल दें। दरअसल वास्तु शास्त्र के मुताबिक बंद घड़ी वास्तु दोष का कारण बनती है। बंद घड़ी घर में निगेटिव एनर्जी उत्पन्न करती है। ऐसे में इस बात का हमेशा ध्यान रखें।
फटे-पुराने कपड़े
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिवाली की सफाई के दौरान आपको अपने घर से फटे-पुराने कपड़ों को भी घर से बाहर कर देना चाहिए। दरअसल घर में फटे-पिराने करने होने से नकारात्मकता आती है। ऐसे में अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो दिवाली से पहले ही घर से वैसे कपड़ों को निकाल दें जो फटे या पुराने हैं और जिसका कोई उपयोग नहीं है।
यह भी पढ़ें: 30 साल बाद शनि देव हुए कुंभ राशि में मार्गी, साल 2024 तक 5 राशि वालों को होगा छप्परफाड़ धन लाभ!
सूखे कांटेदार पौधे
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, दिवाली की सफाई के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि घर में किसी प्रकार का काटेंदार पौधा कहीं पड़ा हुआ न रहे, क्योंकि ये नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करते हैं। ऐसे में दिवाली में इस बात का विशेष ध्यान रखें।
टूटी-फूटी मूर्तियां
घर में अगर देवी-देवताओं की टूटी-फूटी मूर्तियां हैं तो उन्हें दिवाली से पहले ही बाहर कर दें। दरअसल वास्तु नियम के मुताबिक घर में टूटी-फूटी मूर्तियों को होने से वास्तु दोष उत्पन्न होते हैं। ऐसे में अगर आप भी दिवाली पर मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें।
मकड़ी के जाले
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मकड़ी के जाले दरिद्रता का कारण बनते हैं। कहा जाता है कि अगर घर में जाले लग गए तो व्यक्ति के भाग्य पर भी ताले लग जाते हैं। ऐसे में अगर घर में मकड़ी के जाले हैं तो उसे दिवाली से पहले ही साफ कर लें।
यह भी पढ़ें: Shukra Rashi Parivartan: शुक्र का नीच राशि कन्या में हुआ प्रवेश, वृषभ समेत 4 राशि वाले रहें अलर्ट
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
9 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines