Diwali Muhurat Trading: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल दिवाली का त्यौहार 12 नवंबर 2023 यानी आज दिन रविवार को मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां लक्ष्मी-गणेश की पूजा की जाती हैं। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी का पृथ्वी पर आगमन होता है, जिसके कारण शाम के समय मुख्य द्वार खोल कर रखा जाता है। शास्त्र के अनुसार, दिवाली के दिन शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी-गणेश पूजन के साथ कुबेर भगवान की भी पूजा होती है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 12 नवंबर दिन रविवार को दोपहर 2 बजकर 44 मिनट पर शुरुआत होगी और 13 नवंबर दिन सोमवार को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इस बीच दिवाली पूजन का सबसे उत्तम प्रदोष काल को माना गया है। तो आइए दिवाली पूजन का शुभ मुहूर्त के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़ें- भारत–नीदरलैंड के मैच पर सबसे बड़ी ज्योतिष भविष्यवाणी, क्या टीम इंडिया रहेगी अजेय
दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, दिवाली पर गणेश-लक्ष्मी की पूजा की जाती हैं। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी-गणेश की पूजा के लिए सबसे शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 38 मिनट पर है।
निशिता काल मुहूर्त- रात्रि के 11 बजकर 35 मिनट से लेकर 13 नवंबर रात 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही प्रदोष काल शाम 5 बजकर 29 मिनट से लेकर 8 बजकर 8 मिनट तक है। वहीं वृषभ काल का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 39 मिनट से लेकर 7 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। चौघड़िया के लिए शुभ मुहूर्त 1 बजकर 26 मिनट से लेकर दोपहर 2 बजकर 46 मिनट तक हैं।
यह भी पढ़ें- दिवाली पूजा के बाद पढ़ें ॐ जय लक्ष्मी माता… पूरी आरती
10 शहरों में गणेश-लक्ष्मी की पूजा मुहूर्त
नई दिल्ली- 05:39 शाम से 07:35 शाम तक
नोएडा- 05:39 शाम से 07:34 शाम तक
चेन्नई- 05:52 शाम से 07:54 शाम तक
जयपुर- 05:48 शाम से 07:44 शाम तक
हैदराबाद- 05:52 शाम से 07:53 शाम तक
गुरुग्राम- 05:40 शाम से 07:36 शाम तक
मुम्बई- 06:12 शाम से 08:12 शाम तक
अहमदाबाद- 06:07 शाम से 08:06 शाम तक
बेंगलूरु- 06:03 शाम से 08:05 शाम तक
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
10 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
18 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines