Swati Pandey
Read More
---विज्ञापन---
Dhanteras 2023 Auspicious Time For Buy Gold: दिवाली पूजन पर धनतेरस का विशेष महत्व होता है। धनतेरस पूजा को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन सोना-चांदी व बर्तन आदि खरीदना शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन जिस भी वस्तु को खरीदा जाता है उसमें तेरह गुना वृद्धि होती है। इसलिए घर का माहौल भी खुशहाल होना चाहिए। जिससे पूरे साल परिवार में खुशियां ही खुशियां आए। इसके साथ ही परिवार के लोगों की रक्षा के लिए धनतेरस या धन त्रयोदशी तिथि को एक दीपक मृत्यु के देवता यमराज के लिए घर के बाहर शाम के वक्त दीपक जलाया जाता है। दीपक को शाम में जलाया जाता है। मान्यता है कि दीपदान से यमदेव प्रसन्न होते है और परिवार के सदस्यों की अकाल मृत्यु से सुरक्षा करते है। शहरवार जानें इस साल धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ मुहुर्त-
दिवाली पर धनतेरस का पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 46 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। पूजन की कुल अवधि 01 घंटा 56 मिनट रहेगी।
यह भी पढ़े: दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदने से पहले जान लें जरूरी नियम, हमेशा रहेंगे खुशहाल!
यह भी पढ़े: Vastu Tips: मां लक्ष्मी के वाहन उल्लू को घर या ऑफिस में रख सकते हैं या नहीं, जानिए वास्तु नियम
धनतेरस का शुभ मुहूर्त त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर 2023 को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर प्रारंभ होकर, 11 नवंबर 2023 को दोपहर 01 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगा। वहीं शाम 05 बजकर 29 मिनट से रात 08 बजकर 07 मिनट तक और वृषभ काल 05 बजकर 46 मिनट से रात 07 बजकर 42 मिनट तक रहेगा।
धनतेरस पर दीप दान का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 29 मिनट से शाम 06 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। कुल अवधि 01 घंटा 19 मिनट की है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।