Diwali 2023 : हिंदू धर्म में दिवाली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू धर्म के जितने भी लोग हैं, उन्हें दिवाली पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में आज दिवाली है। आज के दिन दीपक जलाकर मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा करते हैं। तो ऐसा करने से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा होती है। तो आज इस खबर में मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान दीपक क्यों जलाया जाता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, किसी भी पूजा-पाठ में दीपक जलाना शुभ होता है। ऐसे में दिवाली के दिन मां लक्ष्मी के सामने दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। साथ ही अपनी कृपा बनाए रखती है। मान्यता है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी का आगमन होता है, जिनके स्वागत में दीप जलाया जाता है। साथ ही दीप जलाने से अंधेरे को भी दूर किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि मां लक्ष्मी की पूजा में कौन सा दीपक जलाया जाता है। अगर नहीं तो आइए जानते हैं। कई लोग तो तेल के दीपक जलाते हैं, तो वहीं कुछ लोग घी के दीपक जलाते हैं। तो आज इस खबर में सभी चीजों के बारे में जानेंगे।
यह भी पढ़ें- दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजा कितने बजे होगा, यहां देखें 10 शहरों का टाइम
पूजा में घी का दीपक जलाने के फायदे
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिवाली के दिन घी का दीपक जलाना बेहद ही शुभ माना जाता है। क्योंकि इस दिन शुद्ध देशी घी के दीये जलाने से मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं। साथ ही अपनी कृपा बनाए रखती हैं। मान्यता है कि जो जातक दिवाली के दिन मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाता है, उसके घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। साथ ही घर में तरक्की भी होती है।
तेल के दीया जलाने के फायदे
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में मिट्टी के दीपक में सरसों का तेल डालकर दीपक जलाने से कुंडली में शनि और मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत हो जाती है। साथ ही दोनों ग्रहों से मिलने वाली समस्याओं से मुक्ति भी मिल जाती हैं। तेल के दीपक जलाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें- दिवाली पूजा के बाद पढ़ें ॐ जय लक्ष्मी माता… पूरी आरती
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 hr agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
23 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines