---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

आखिर क्यों लगाते हैं दिवाली पर दीये से बना काजल? जानें इसके पीछे का ज्योतिष कारण

Diwali 2023: दिवाली की रात काजल बनाया जाता है और उन्हें लगाया भी जाता है। लेकिन क्या आपको पता है आखिर क्यों दिवाली की रात काजल बनाया जाता है और काजल लगाने के फायदे क्या हैं। आइए इस खबर में विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

Diwali 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल दिवाली का त्यौहार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। दिवाली के दिन दीए जलाने की परंपरा सदियों से चली आ रही हैं। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ऐसे तो दिवाली का त्यौहार कई मान्यताओं से जुड़ा हुआ है, लेकिन आज इस खबर एक ऐसी मान्यता के बारे में जानेंगे कि जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। मान्यता है कि दिवाली के दिन जो दीया जलाया जाता है, उस दीये से काजल बनाया जाता है और लोग उस काजल आंखों में लगाते भी हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दीये से बने काजल को लगाने से धन संचय होता है, साथ ही बुरी नजर भी नहीं लगता है। तो आइए आज इस खबर में जानते हैं कि दिवाली के दिन दीये से बने काजल से जुड़े मान्यताओं के बारे में।

कैसे तैयार करते हैं दिये से काजल

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली के दिन काजल बनाने की मान्यता वर्षों पुरानी मानी जाती हैं। मान्यता है कि जो जातक दिवाली की पूजा के शुभ फल पाना चाहते हैं, तो वह दीये से काजल बना सकते हैं। काजल बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक मिट्टी का दीया लेना होगा। दीये में तेल भरें और उसमें रुई की बत्ती रखें। इसके बाद दीये को पूजा स्थल की जगह पर जलाएं। दीये जलाने के बाद उसकी लौ के ऊपर एक और मिट्टी के दीया लेकर उसका मुंह उल्टा करके रखें और रात भर उस दीये को जलने दें। प्रातकाल उठकर स्नान करने के बाद ढके दीये को हटाएं और उसकी राख को छोटी डिब्बी में भरें। डिब्बी में थोड़ा घी मिलाएं। इस तरह से काजल बनकर तैयार हो जाएगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- कॉफी के बेहद शौकीन होते हैं 8 राशियों के लोग, इसके बिना नहीं करते दिन की शुरुआत

काजल लगाने के फायदे

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, काजल लगाने से बुरी नजर या नकारात्मक ऊर्जाओं का असर नहीं होता है।

---विज्ञापन---

दिवाली की रात की बने काजल को लगाने से जीवन में आ रही सभी तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं। साथ ही जीवन में सफलता भी मिलती है।

दिवाली के दिन बने काजल को लगाने से मन में सकारात्मक विचार आते हैं। साथ ही आप हर कार्य को पूर्ण कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

जो जातक दिवाली पर बने काजल को घर की तिजोरी या दुकान की तिजोरी में लगाते हैं, तो दूसरों की बुरी नजर नहीं लगती है। साथ ही धन की हानि नहीं होती है।

यह भी पढ़ें- धनतेरस पर क्या है 13 संख्या का महत्व, जानें 13 अंक से जुड़े 3 सरल उपाय

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 07, 2023 07:41 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola