Diwali 2023: दिवाली को दीपों का त्योहार कहा गया है। हिंदू धर्म में दीपक जलाने का विशेष महत्व होता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि दिवाली के दिन सबसे पहले दीपक जलाकर किस स्थान पर रखते हैं और पहला दीपक का नाम क्या है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली के दिन घर में दीपक जलाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि दिवाली के दिन कितने दीये प्रज्वलित करना बेहद शुभ होता है। साथ ही घर में किस स्थान पर 13 दीपक रखना चाहिए। तो आइए विस्तार से जानते हैं।
दिवाली पर 13 दीपक जलाने का महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिवाली के एक दिन पहले छोटी दिवाली पर पहला दीपक यमराज के नाम से जलाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यमराज देव को दीपक जलाने के पीछे की मान्यता है कि परिवार में किसी व्यक्ति की अकाल मृत्यु नहीं होती है। मान्यता है कि इस दिन यमदेव को दीपक जलाने के बाद लक्ष्मी और भगवान गणेश के आगे मिट्टी के दीपक प्रज्वलित करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली के दिन 13-13 दीप दो जगहों पर जलाकर रखना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक छोटी दिवाली यानी धनतेरस के दिन अंधेरा होते ही 13 दीपक जलाकर घर के मुख्य द्वार पर रखना चाहिए और दूसरा 13 दीपक घर के अंदर जलाकर रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें- आज धनतेरस पर करें भगवान धन्वंतरि की आरती और मंत्र के जाप, बड़ी बीमारियों से भी दिलाएंगे राहत
घर में दीपक जलाकर कहां-कहां रखें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली के दिन 13 दीपक घर में रखने के लिए तैयार किए जाते हैं। मान्यता है कि घर के अंदर घर के आंगन, रसोई और बेडरूम में दीपक जलाकर रखना चाहिए। साथ ही यदि व्यक्ति गांव में रहता है, तो कुएं पर, चौपाल पर और अपने कुल देवता के आगे दीपक जरूर रखना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, घर में बने हर एक कोने में दीपक जलाकर रखना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 5 देशी घी के दीपक घर के मंदिर में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश और अन्य देवी-देवताओं के आगे रखें। मान्यता है कि इन जगहों पर दीपक जलाकर रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही घर में कभी धन-दौलत की कमी नहीं होती है।
यह भी पढ़ें- घर से कूड़ा फेंकते समय भूलकर न करें ये काम, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
10 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
18 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines