Diwali 2023 Fengshui Decoration Tips: चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई में घर में रखने के लिए कई चीजें बहुत शुभ मानी जाती हैं। मान्यता है कि फेंगशुई से जुड़ी इन चीजों को घर में रखने से सौभाग्य में वृद्धि होती है और धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। फेंगशुई के उपाय आसान होने के साथ असरकारक भी माने जाते हैं जिसकी वजह से आप इन उपायों को आसानी से कर सकते हैं। फेंगशुई की कुछ चीजों को सजावट के तौर पर अपने घर में लगाने से सुख-समृद्धि पा सकते हैं।
दिवाली में क्लीनिंग का ध्यान रखने के साथ घर की सजावट में फेंगशुई की कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। मान्यता है कि फेंगशुई के इन नियमों का पालन करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है,जिससे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। परिवार के किसी भी सदस्यों को धन की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है और सभी कार्यों में सफलता मिलती है। आइए जानते हैं कि दिवाली के डेकोरेशन के दौरान फेंगशुई के किन नियमों का पालन करना चाहिए?
1.ऐसे करें प्रवेशद्वार की सजावट
दिवाली की सजावट के दौरान प्रवेश द्वार पर आम के पत्तों का बंदनवार लगाएं और मां लक्ष्मी के पद चिन्ह लगाएं। इसके अलावा मुख्य द्वार पर स्वास्तिक जरूर बनाएं।
2.पूजा घर में मोरपंख लगाएं
फेंगशुई के अनुसार, दिवाली के दिन मोरपंख से पूजा-स्थल की सजावट करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। मोर पंख को घर के दक्षिण पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़े: घर में मछली का जोड़ा लटकाने से आती है सुख-समृद्धि, आप भी जानिए
3.धन का प्रतीक कछुआ
दिवाली के दिन घर के मंदिर में धातु से निर्मित फेंगशुई कछुआ स्थापित कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में बरकत आती है और जातक को कभी धन की तंगी नहीं रहती है।
4.घर में पिरामिड बनायें
दिवाली के दिन आप घर में पिरामिड रख सकते हैं। मान्यता है कि घर में तांबे या पीतल का पिरामिड रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। धन को लेकर समस्याएं दूर होती हैं।
5.सफाई करते समय खास ध्यान रखे
दिवाली के दिन घर के ईशान कोण और ब्रह्म स्थान की साफ-सफाई विशेष रूप से करनी चाहिए। इन स्थानों पर कोई भी चीज फैली हुई नहीं होनी चाहिए और ना ही कोई गंदगी होनी चाहिए। दिवाली पर घर के हर कोने की सफाई करनी चाहिए।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
6 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
7 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
9 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines