Diwali 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को काली रात दूर करने के लिए दिवाली का त्यौहार मनाया जाता है। दिवाली के जलाए जाने वाला दिया बेहद ही शुभ होता है। इसे प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि दिवाली के दिन दीये जलाने के कुछ खास नियम होते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दीपक जलाने से पहले उसके नीचे कुछ रखा जाता है। इस तरह के नियम का पालन करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाता है। मान्यताओं के अनुसार, दिवाली के दिन दीपक जलाने से पहले विधि-विधान से पूजा की जाती है, क्योंकि यह शुभता का प्रतीक होता है। तो आइए शास्त्रों से जानते हैं दीपक जलाने से पहले उसके नीचे कौन से तीन चीजें रखना बेहद जरूरी होता है। तो आइए उन तीन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
दीपक के नीचे रखें तीन चीज
खड़े चावल
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दीपक जलाने से पहले उसके नीचे खड़ा चावल जरूर रखना चाहिए, क्योंकि दीपक का संबंध व्यक्ति के जीवन से होता है। मान्यता है कि दीपक की लौ जितनी उठती है, यह उतना ही शुभ होता है। शास्त्र के अनुसार, यदि आप दीपक जला रहे हैं, तो दीपक के नीचे अक्षत जरूर रखें। ऐसा करने से व्यक्ति का भाग्य चमक सकता है।
यह भी पढ़ें- दिवाली में 13 दीपक जलाने का क्या है महत्व, जानें किस स्थान पर रखना चाहिए पहला दीया
रोली
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दीपक के नीचे अक्षत के साथ रोली जरूर रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक को ग्रह दोष से मुक्ति मिलता है, क्योंकि रोली का संबंध मंगल ग्रह से होता है और अक्षत का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। इसलिए जब भी दीपक जलाएं तो उसके नीचे रोली और अक्षत जरूर रखें।
काला तिल
मान्यता है कि दिवाली के दिन दीपक जलाने से पहले दीये के नीचे काले तिल जरूर रखना चाहिए। मान्यता है कि काले तिल का संबंध शनिदेव से होता है और दीये के नीचे रखने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। साथ ही अपनी कृपा बनाए रखते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आपकी कुंडली में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव है, तो उससे जल्द छुटकारा मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- आज धनतेरस पर करें भगवान धन्वंतरि की आरती और मंत्र के जाप, बड़ी बीमारियों से भी दिलाएंगे राहत
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
13 hrs agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
18 hrs agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines