Dharma Karma: हिंदू धर्म में रुद्राक्ष को अत्यन्त पवित्र मान कर इसे धारण करने की सलाह दी गई है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विधिवत रूप से रुद्राक्ष धारण करने वाले भक्तों पर सदैव भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। ऐसे भक्तों को अकाल मृत्यु छू भी नहीं पाती और समस्त प्रकार के रोग, शोक और अन्य दोष उससे दूर ही रहते है। परन्तु रुद्राक्ष धारण करने के लिए भी कुछ नियम बताए गए हैं। यदि इन नियमों का पालन नहीं किया जाए तो यह अशुभ भी हो सकता है। जानिए इन नियमों के बारे में
यह भी पढ़ें: पैसों की तंगी से हैं परेशान तो इन नियमों का करें पालन, तुरंत लाभ होगा
रुद्राक्ष धारण करते समय ध्यान रखें ये बातें (Dharma Karma)
- रुद्राक्ष को सदैव शुक्ल पक्ष में किसी अच्छे मुहूर्त में या पूर्णिमा के दिन ही धारण करना चाहिए। इसे धारण करते समय ॐ नम: शिवाय का जप करते रहना चाहिए।
- रुद्राक्ष की माला सदैव सफेद, पीले या लाल रंग की ही होनी चाहिए। काले धागे में रुद्राक्ष धारण करना अशुभ फल देता है।
- रात्रि को सोने से पूर्व, सूतक काल में, स्त्री सहवास से पूर्व, किसी अपवित्र स्थान पर जाते समय, श्मशान में जाने से पहले माला को गले से उतार कर किसी पवित्र स्थान पर रख देना चाहिए अन्यथा दोष लगता है।
- रुद्राक्ष धारण करने वाले लोगों को अंडा, मछली, मांस, मदिरा आदि से पूर्ण रूप से दूर रहना चाहिए। ऐसा नहीं करना उनके दुर्भाग्य का कारण बनता है।
- कभी भी किसी दूसरे के द्वारा धारण की गई माला को नहीं पहनना चाहिए। ऐसा करना आपके जीवन में दुर्भाग्य और दुख ला सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines