Lucky Zodiac Signs: आज गुरु का गोचर इन 3 राशियों को दिलाएगा महालाभ, धनतेरस पर मिलेगा धन के देवता कुबेर का आशीर्वाद

Guru Gochar 2025: आज धनतेरस के दिन गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन हो रहा है. गुरु का राशि परिवर्तन कई राशियों के लिए भाग्यशाली होगा. धनतेरस पर गुरु के गोचर से इन 3 राशियों को महालाभ होगा.

Guru Gochar 2025
विज्ञापन

Lucky Zodiac Signs: आज धनतेरस पर रात के समय गुरु ग्रह गोचर करके कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. देवगुरु बृहस्पति का गोचर रात को 9 बजकर 39 मिनट पर होगा. रात को 9 बजकर 39 मिनट पर गुरु ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे. गुरु के गोचर करने से केंद्र त्रिकोण योग का निर्माण होगा जिससे धनतेरस पर कई राशियों को लाभ होगा. केंद्र त्रिकोण योग का निर्माण 3 राशियों के जातकों के लिए बेहद शुभ रहेगा. इससे 3 राशियों पर धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा होगी. चलिए आपको इन राशियों के बारे में बताते हैं.

गुरु के गोचर से इन 3 राशियों को होगा महालाभ

कर्क राशि

विज्ञापन

कर्क राशि के लोगों को गुरु के गोचर से लाभ होगा. इन्हें मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर का आशीर्वाद मिलेगा. कुबेर देवता के आशीर्वाद से धन लाभ होगा और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.

तुला राशि

विज्ञापन

गुरु का गोचर तुला राशि वालों के लिए तरक्की के योग लेकर आएगा. नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा साथ ही धन लाभ होगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आर्थिक लाभ होगा.

वृश्चिक राशि

विज्ञापन

वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु ग्रह का गोचर लाभकारी होगा. इससे वृश्चिक राशि वालों को पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और व्यापार में लाभ होगा. आपके लिए सोना और पीतल खरीदना शुभ है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ