---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Dhanteras 2023 Shopping: धनतेरस पर कारोबारी क्या खरीदें? ताकि बनी रहे सुख-समृद्धि

Dhanteras 2023 Shopping: धनतेरस को खरीदारी के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस शुभ चीजों की खरीदारी करने से धन-धान्य में वृद्धि होती रहती है। आइए जानते हैं धनतेरस की खरीदारी में किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

---विज्ञापन---

Dhanteras 2023 Shopping: हिंदू धर्म के तमाम व्रत-त्योहारों में धनतेरस का खास धार्मिक महत्व है। धनतेरस का पर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। साल 2023 में धनतेसर का त्योहार 10 नवंबर, शुक्रवार को पड़ेगा। इस दिन पूजन के लिए शुभ मुहूर्त शाम को 6 बजकर 20 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 20 मिनट तक है। पौराणिक ग्रंथों में ऐसा उल्लेख मिलता है कि धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरी का जन्म हुआ था। यही वजह है कि इस पर्व को धनतेरस कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन धन के देवता कहे जाने वाले कुबेर की पूजा-अर्चना होती है। इसके अलावा इस दिन खरीदारी करने का भी विशेष महत्व है। आइए जानते हैं कि धनतेरस पर खरीदारी करते वक्त किन चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

धनतेरस का क्या है धार्मिक महत्व?

धनतेरस को लेकर मान्यता है कि इस दिन जो भी वस्तुएं खरीद कर घर लाई जाती हैं, उसके माध्यम से बरकत होती रहती है। धनतेरस पर शुभ धातु और बर्तनों की खरीदारी की परंपरा है। ऐसे में अगर आप धनतेरस पर धातु खरीदने का प्लांन कर रहे हैं तो सोना, चांदी, पीतल खरीदना उचित और शुभ रहेगा। इसके अलावा इसी दिन लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति और अन्य पूजन सामग्री भी खरीद लेनी चाहिए। वहीं धनतेरस पर दान करने की भी परंपरा है। ऐसे में इस दिन थोड़ा ही सही लेकिन दान जरूर करें। ध्यान रहे, धनतेरस के दिन लोहे से बनी सामग्रियों को खरीदना अशुभ माना गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Kartik Maas 2023: कार्तिक मास में जरूर करें 5 उपाय, मां लक्ष्मी भर देंगी धन के भंडार!

कारोबार में तरक्की के लिए धनतेरस पर क्या खरीदें?

धनतेरस पर चांदी और उससे बनी वस्तुओं को खरीदना बेहद शुभ और मंगलकारी माना गया है। ऐसे में इस चांदी से बनी कोई भी वस्तु जरूर खरीदना चाहिए। हालांकि कई लोग इस दिन चांदी के सिक्के भी खरदते हैं। लेकिन इस दिन लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति वाले चांदी के सिक्कों को खरीदना शुभ माना गया है। धनतेरस पर जो भी वस्तुएं खरीदें उन्हें दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को अर्पित करें। इसके बाद भी उन्हें तिजोरी या अन्य स्थानों पर रखें।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 29, 2023 03:12 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola