धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय रखें 5 बातों का ध्यान, मिलेगा सौभाग्य का वरदान

Dhanteras 2023: यदि आप भी धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदना चाहते हैं, तो खबर में दी गई 5 बातों का ध्यान जरूर रखें।

Dhanteras 2023

Dhanteras 2023

विज्ञापन

Dhanteras 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल धनतेरस 10 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की भी पूजा होती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन विधि-विधान से उनकी पूजा करने से सौभाग्य के साथ धन की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन धन्वंतरि भगवान, लक्ष्मी जी और कुबेर जी महाराज की पूजा होती है। इसके साथ ही इस दिन खरीदारी भी की जाती है। मान्यता है कि जो जातक धनतेरस के दिन किसी चीज की खरीदारी करता है उसके संपत्ति में 13 गुना वृद्धि होती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

सोने-चांदी की मूर्ति

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन देवी लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियां खरीदना बेहद ही शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन सोने चांदी की मूर्तियां खरीद सकते हैं।

मिट्टी की मूर्ति

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन मिट्टी की मूर्ति खरद सकते हैं, क्योंकि मिट्टी की मूर्ति बेहद शुभ मानी जाती है।

विज्ञापन

अष्टधातु से बनी मूर्तियां

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनतेरस के दिन अष्टधातु से बनी मूर्तियां खरीदना शुभ माना गया है। आप चाहें, तो पीलत या चांदी की मूर्तियां भी खरीद सकते हैं, लेकिन आपको इस बात का ध्यान होना चाहिए कि प्लास्टर ऑफ पेरिस या प्लास्टिक की मूर्ति नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय सूंड का रखें ध्यान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब भी धनतेरस पर गणेश जी की मूर्ति खरीदना चाहते हैं, तो गणेश की जी सूंड का खास ख्याल रखें। गणेश जी की सूंड हमेशा बाईं ओर और हाथ में मोदक पकड़े होना चाहिए। इसके साथ ही गणेश जी अपने वाहन यानी चूहे पर बैठे हों। अगर ऐसा मूर्ति खरीदते हैं तो भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। साथ ही अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

देवी लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते समय रखें इस बात का ध्यान

मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते समय इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि मां लक्ष्मी हाथी या कमल पर विराजमान हों। मान्यता है कि इस तरह की मूर्ति खरीदकर घर लाने से घर में धन का की कमी नहीं होती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ