डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
वास्तु के अनुसार धनतेरस पर किन चीजों को खरीदना रहेगा शुभ? 3 वस्तुओं को खरीदने से बचें
Author: Dipesh Thakur
2023-11-03 15:55:00
Dhanteras Shopping According Vastu Shastra: धनतेरस को खरीदारी के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इस साल धनतेरस का पर्व 10 नवबर को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, धनतेरस पर पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 20 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। ऐसे में धनतेरस पर खरीदारी के लिए लोग अभी से उत्साहित हैं। मान्यता है कि धनतेरस के दिन जो कुछ भी खरीदा जाता है, वह अक्षय बना रहता है। आमतौर पर लोग धनतेरस के दिन बर्तन की खरीदारी करते हैं, हालांकि कुछ लोग इस दिन कपड़े भी खरीदते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन क्या खीरदना चाहिए और क्या नहीं?
धनतेरस पर क्या खरीदें और क्या नहीं?
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मुख्य द्वार जिस दिशा में है, उसी के अनुसार खरीदारी भी करनी चाहिए। ऐसे में अगर किसी जातक का घर आग्नेय कोण में है तो ऐसे में चांदी का सामान खरीदना शुभ रहेगा। वहीं अगर किसी जातक के घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में है तो ऐसे में उसे सोने या तांबे का सामान खरीदना शुभ रहेगा।
- वास्तु शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, अगर आपके घर का मुख्य द्वार पश्चिम दिशा में है तो आपको धनतेरस के दिन चांदी की वस्तुएं खरीदनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
- अगर किसी जातक के घर का मुख्य द्वार उत्तर दिशा की ओर है तो ऐसे में उन्हें पीतल, कांसा, या जस्ता से बनी कोई चीज खरीदनी चाहिए। वहीं अगर किसी के घर का मुख्य द्वार ईशान कोण में है तो उन्हें धनतेरस के दिन पीतल या सोना खरीदना शुभ रहेगा।
यह भी पढ़ें: कल का दिन साढ़ेसाती और ढैय्या वालों के लिए वरदान समान! 5 उपाय दिलाएंगे शनि के कष्टों से मुक्ति!
- वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर आपके घर का मुख्य द्वार पूरब दिशा में है तो ऐसे में आपको धनतेरस के दिन तांबा या पीतल से बनी वस्तुएं खरीदनी चाहिए। इसके अलावा आप चाहें तो इस दिन सोना भी खरीद सकते हैं।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना भी शुभ रहता है। ऐसे में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए धनतेरस पर झाड़ू जरूर खरीदें। जबकि इस दिन सोना, चांदी, पीतल, कांसा और तांबा के अलावा कोई अन्य धातु नहीं खरीदनी चाहिए।
- दिवाली पर दीया जलाने के लिए जिस तेल का इस्तेमाल किया जाता है, वह भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदना चाहिए। इसके अलावा धनतेरस के दिन नमक, लकड़ी के समान या स्टील के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines