Dhanteras 2022: धनतेरस के दिन भूल से भी न खरीदें चार चीज, कुबेर महाराज होते हैं नाराज और माता लक्ष्मी कर देती हैं कंगाल

Dhanteras 2022

Dhanteras 2022: आज धनतेरस का पावन पर्व 23 अक्टूबर और दिवाली 24 अक्टूबर को है। यानी धनतेरस को आने में अब पांच और दिवाली में सात दिन से भी कम दिन बचे हैं। ऐसे देश में भर धनतेरस और दिवाली की तैयारी जोरों पर हैं। धनरेतरस का पर्व दिवाली से दो दिन पहले यानी कार्तिक त्रियोदशी को मनाया जाता है। जबकि दिवाली कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है।

विज्ञापन

धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, कुबेर और धन्वंतरि देव की पूजा का विशेष लाभ मिलता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। धनतेरस का खरीददारी करने के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस पर खरीददारी करने से आपके घर में धन की वृद्धि होती है।

विज्ञापन

इसलिए लोग जल्दी बाजी इस दिन बिना सोचे समझे कुछ भी खरीद लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा करने से आपके धन में वृद्धि की बजाय आपको धन हानि हो सकती है। इसलिए आपको धनतेरस के दिन क्या खरीदना है और क्या नहीं इस बात की पूर्ण जानकारी होना आवश्यक होता है, तो चलिए जानते हैं धनतेरस के दिन कौन सी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए-

विज्ञापन

धनतेरस के दिन गलती से भी न खरीदें ये चार चीज

1. स्टील और प्लास्टिक का सामान न खरीदें

अधिकतर लोग धनतेरस के दिन बर्तन खरीदते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन स्टील और प्लास्टिक के बर्तन खरीदना बहुत ही अशुभ होता है। इस दिन आप कोई शुभ धातु जैसे तांबे-पीतल या चांदी के बर्तन खरीद सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे इन बर्तनों को घर में लाने से पहले उसमें थोड़ा सा चावल या पानी भर लें। खाली बर्तन भी घर में लाना अशुभता का संकेत होता है।

2. लोहा और एल्यूमिनियम से बनी चीजें न खरीदें

धनतेरस के दिन आपको लोहा और एल्यूमीनियम से बनी चीजों को खरीदना अशुभ माना जाता है। ज्योतिष के मुताबिक एल्यूमिनियम दुर्भाग्य का प्रतीक होता है। वहीं लोहे को शनि देव का प्रतीक माना जाता है। इसलिए आपको इन दोनों धातु से बनी चीजें को धनतेरस पर नहीं खरीदना चाहिए।

विज्ञापन

3. कांच का सामान को न खरीदें

बहुत से लोग धनतेरस पर कांच की चीजों को खरीद लाते हैं। लेकिन को राहु का प्रतीक माना जाता है इसलिए आपको धनतेरस के शुभ अवसर पर कांच की चीजों को खरीदने से हमेशा बचना चाहिए।

विज्ञापन

4. नुकीली और मिलावटी सामान को बिल्कुल न खरीदें

धनतेरस के दिन घर के राशन का कोई भी सामान नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन मिलावटी सामान खरीदने से आपको धन और सेहत दोनों की हानि होती है। इसके अलावा आपको धनतेरस पर नुकीली या धारदार चीजें भी नहीं खरीदनी चाहिए। इससे आपके घर की शांति भंग हो जाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ