Dhanshakti Rajyog: शास्त्र के अनुसार, जब ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करते हैं, तो कई तरह के शुभ और अशुभ योग का निर्माण होता है। ऐसे में फरवरी माह में कई ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से शुभ राजयोग का निर्माण होगा। बता दें कि फरवरी की शुरुआती महीना में शुक्र और मंगल ग्रह मकर राशि में गोचर करने वाले हैं। इन दोनों ग्रहों की युति से धन शक्ति राजयोग का निर्माण हो रहा है। धन शक्ति राजयोग बनने से कुछ राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। साथ ही जातक के जीवन में कभी धन-दौलत की कमी नहीं होती है। आज इस खबर में जानेंगे धन शक्ति राजयोग बनने से किन-किन राशियों को धन की प्राप्ति होने वाली है।
यह भी पढ़ें- व्रत के दौरान शारीरिक संबंध बनाना सही या गलत?
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए धन शक्ति राजयोग बहुत ही लाभदायक सिद्ध हो सकता है। बता दें कि धनु राशि में धन शक्ति राजयोग मंगल और शुक्र ग्रह दोनों धन और वाणी भाव में बनने जा रही है। ऐसे में जातक को किसी भी क्षेत्र से धन का अच्छा-खासा लाभ होगा। जीवनसाथी से हर प्रकार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही हर कार्य में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। बता दें धन शक्ति राजयोग बनने से धनु राशि वाले जातकों के व्यक्तित्व में निखार आ सकता है।
यह भी पढ़ें- कुंभ राशि में मंगल ग्रह करेंगे प्रवेश, इन राशि के लोग होंगे मालामाल
मेष राशि
मकर राशि में मंगल और शुक्र ग्रह के संयोग से बने धन शक्ति राजयोग मेष राशि वालों के लिए फलदायी रहने वाला है। क्योंकि मेष राशि में धन शक्ति राजयोग कर्म भाव में बन रहा है। बता दें कि इस राजयोग बनने से जातक के आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही कारोबार में मनचाही मुनाफा होगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनकी आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए धन शक्ति राजयोग बहुत ही शुभ रहने वाला है। बता दें कि वृषभ राशि में मंगल और शुक्र नवम भाव में धन शक्ति राजयोग बना रहे हैं। जिससे जातक के करियर में अचानक परिवर्तन देखने को मिलेंगा। बता दें कि धन शक्ति राजयोग बनने से जातक की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही घर में धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
यह भी पढ़ें- आज है सकट चौथ का व्रत, जानें पूजा विधि, मंत्र और चंद्रोदय का शुभ मुहूर्त
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
5 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
6 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
8 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines