Dhan Prapti Ke Upay: इंसान के जीवन में धन का विशेष महत्व है। इस आर्थिक युग में धन के बिना खुशहाल जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। हालांकि हर व्यक्ति जीवन में आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए कठिन परिश्रम भी करता है। फिर भी व्यक्ति को कई बार आर्थिक संकटों से गुजरना पड़ता है। इसके पीछे कई वजह हो सकती हैं। कई बार इंसान को पितृ दोष, ग्रह जनित दोष और पूर्व जन्म के कर्मों की वजह से भी आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में धन की कमी को दूर करने के खास उपाय बताए गए हैं। जिनमें कपूर और लौंग के उपाय भी शामिल हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि धन की कमी को दूर करने के लिए 5 ज्योतिषीय उपाय।
कपूर के उपाय
ज्योतिष शास्त्र में कपूर से जुड़े उपाय धन की कमी को दूर करने के लिए बेहद कारगर बताए गए हैं। कपूर से जुड़े इस उपाय को करने के लिए सबसे पहले सुबह स्नान के बाद एक लाल रंग का ताजा गुलाब लें। इसके बाद गुलाब के फूल पर कपूर का एक टुकड़ा रखें। इसके बाद कपूर मिश्रित गुलाब के फूल को मां दुर्गा के चरणों में समर्पित कर दें। ज्योतिष शास्त्र के जानकार पं. धनंजय पाण्डेय बताते हैं कि इस उपाय को लगातार 43 दिनों तक करने से निश्चित रूप से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। इस उपाय को सुबह के अलावा शाम के समय भी किया जा सकता है।
लौंग और कपूर के उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धन की कमी को दूर करने के लिए लौंग और कपूर से जुड़े उपाय भी अत्ंयत फायदेमंद साबित होते हैं। लौंग और कपूर से जुड़े इस उपाय को करने के लिए चांदी का कोई एक पात्र (कटोरा) लेकर उसमें कुछ लौंग और एक कपूर का टुकड़ा रखें। इसके बाद कपूर को जलाएं। फिर इसे पूरे घर में आरती की तरह घुमाएं। ऐसा करते वक्त मन ही मन अपनी मनोकामना देवी-देवताओं से कहें। माना जाता है कि ऐसा करने में मां लक्ष्मी समेत सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही बहुत जल्द आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती है। ध्यान रहे कि इस उपाय को सुबह या शाम किसी वक्त किया जा सकता है। आप अपनी सुविधा के अनुसार, धन लाभ के लिए इस उपाय को कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: मंगलवार को सुबह या शाम में कर लें 5 उपाय, हनुमान जी संवार देंगे जिंदगी
शुक्रवार को करें विशेष उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धन की कमी को दूर करने के लिए शुक्रवार को मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना करें। साथ ही इस दिन अपने घर को साफ-सुथरा रखें और सफेद रंग के कपड़े पहने। ऐसा 3 महीने तक प्रत्येक शुक्रवार को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जिसके परिणामस्वरूप जीवन में आर्थिक स्थिति बेहतर होती जाती है।
कनकधारा स्तोत्र का उपाय
कनकधारा स्तोत्र मां लक्ष्मी की स्तुति है। इस प्रभावशाली स्तोत्र को आदिगुरु शंकराचार्य ने लिखा है। ज्योतिष शास्त्र के जानकार बताते हैं कि इस स्तोत्र का शुक्रवार को पाठ करने से जीवन में आर्थिक संकट जल्द ही दूर होते हैं।
पीपल का उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी शनिवार को एक पीपल का पत्ता लें। इसके बाद उसे गंगाजल से धो लें। फिर उसके ऊपर हल्दी और दही का लेप बनाकर मां लक्ष्मी के बीज मंत्र ‘ह्रीं’लिखें। ध्यान रहे कि इस ज्योतिषीय उपाय को दाहिने हाथ की अनामिका (तीसरी) उंगली से करना है। इतना करने के बाद इस पत्ते को धूप-दीप दिखाकर धन रखने वाले स्थान पर या तिजोरी में रख लें। महीने के प्रत्येक शनिवार को पूजन के साथ-साथ उस पत्ते को बदलते रहें। पुराना पत्ता बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें या किसी पवित्र स्थान पर रख दें। इस प्रभावशाली ज्योतिषीय उपाय को करने से जल्द ही धन की कमी दूर होती है।
यह भी पढ़ें: 16 दिसंबर से सूर्य की तरह चमकेगी 5 राशि वालों की किस्मत, होगा जबरदस्त धन लाभ
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
12 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
13 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
15 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
18 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines