Devshayani Ekadashi 2024: ज्योतिष के अनुसार इस बार यानी 17 जुलाई, बुधवार को देवशयनी एकादशी का व्रत है और इस दिन महासंयोग बन रहा है। करीब 100 साल के बाद एक साथ चार योग बन रहे हैं। ऐसे में 12 राशियों में से कुछ राशि के लोगों पर विष्णु जी की खास कृपा होने वाली है। मान्यता है कि देवशयनी एकादशी के दिन जिस व्यक्ति पर भगवान विष्णु मेहरबान होते हैं उसे स्वर्ग की प्राप्ति होती है। इस बार चार योगों का संयोग बनने से 3 राशियों को लाभ ही लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं कि देवशयनी एकादशी पर कौन-कौन से योग बन रहे हैं और किन 3 राशियों पर विष्णु जी मेहरबान होने वाले हैं?
देवशयनी एकादशी पर बना महासंयोग!
- शुभ योग की शुरुआत 17 जुलाई को 7 बजकर 05 मिनट पर होगी। जबकि, 18 जुलाई को 3 बजकर 13 मिनट तक ये योग रहेगा।
- शुक्ल योग की शुरुआत 17 जुलाई को 5 बजकर 34 मिनट पर होगी और ये पूरे दिन रहेगा।
- अमृत सिद्धि योग की शुरुआत 5 बजकर 34 मिनट पर होगी। जबकि, 18 जुलाई को 3 बजकर 13 मिनट तक ये योग रहेगा।
- सर्वार्थ सिद्धि योग की शुरुआत 5 बजकर 34 मिनट पर होगी। जबकि, 18 जुलाई को 3 बजकर 13 मिनट तक ये योग रहेगा।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों को किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। धर्म कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेंगा। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकेगा। भगवान विष्णु की कृपा होने से व्यापारियों को व्यापार में और नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में फायदा होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों पर सूर्य ग्रह ही मेहरबान नहीं बल्कि देवशयनी एकादशी पर बन रहे महासंयोग से विष्णु जी भी मेहरबान हैं। आपके कई कार्य पूरे हो सकते हैं। कामकाज के मामले में आपको सफलता हासिल होगी। कार्यक्षेत्र में साथियों का साथ मिलेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों पर भगवान विष्णु की खास कृपा होगी। आपके सभी कार्य पूरे होंगे। आगामी दिनों में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यापार में तरक्की के लिए नए अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आने वाला दिन प्रमोशन के साथ कई तरह से लाभकारी होने वाला है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
19 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines